{"_id":"361c0172bf2037c5937042b7c17a8aed","slug":"modi-congratulate-bjp-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने ट्विट कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने ट्विट कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Dec 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली कामयाबी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्साहित नजर आए। उन्होंने जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
जीत से खासे उत्साहित नजर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक के बाद एक तीन टि्वट कर कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर में रिकार्डतोड मतदान के लिए कहा कि रियासत की जनता ने लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था जताई है। यह लोकतंत्र की जीत है।
भाजपा को वोट देने के लिए उन्होंने घाटी की जनता का दिल से आभार जताया। इसके अलावा झारखंड के परिणामों पर ट्विट करते हुए कहा कि लोगों ने बदलाव और एक स्थिर सरकार के लिए वोट दिया है।
विज्ञापन