{"_id":"f0ec383eaf03d6b571532ea4b6b4a77e","slug":"modi-condemns-jk-goverment-over-jaitley-s-detention","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली को किश्तवाड़ जाने से रोके जाने पर भड़के मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेटली को किश्तवाड़ जाने से रोके जाने पर भड़के मोदी
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Sun, 11 Aug 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसाग्रस्त किश्तवाड़ जा रहे भाजपा नेता अरुण जेटली और अन्य नेताओं को रोके जाने पर जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
मोदी ने उमर सरकार के फैसले को अलोकतांत्रिक करार दिया और आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किश्तवाड़ हिंसा के बारे में सच को सामने नहीं आने देना चाहती है।
मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अभी अभी हैदराबाद पहुंचा हूं। अरुण जेटली और अन्य विपक्षी नेताओं को किश्तवाड़ नहीं जाने की अनुमति के बारे में सुना। यह अलोकतांत्रिक है।’
विज्ञापन
भाजपा चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख मोदी आंध्र प्रदेश के हैदराबाद युवाभेरी रैली को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। ट्विटर पर मोदी ने लिखा कि इस तरह से विपक्षी नेताओं को रोका जाना दिखाता है कि प्रदेश सरकार किश्तवाड़ हिंसा की सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहती है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि राजनीतिज्ञों और अलगाववादी नेताओं को किश्तवाड़ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी आदेश के चलते किश्तवाड़ जा रहे भाजपा नेता अरुण जेटली को जम्मू एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया।
शुक्रवार को किश्तवाड़ में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। उसके बाद से वहां पर कर्फ्यू लगा हुआ है। इस बीच जम्मू क्षेत्र के उधमपुर, सांबा और कठुआ जिलों में भी रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया।