फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi checks into capital with chef, aides and gadgets

मोदी दिल्ली आए, अपने साथ क्या लाए?

Sat, 24 May 2014 02:07 AM IST
Updated Sat, 24 May 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
modi checks into capital with chef, aides and gadgets

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात को 'गुडबॉय' कह दिया। गांधीनगर में उन्होंने अपनी मां हीराबा से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया और दिल्ली की ओर रुख कर दिया।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद भी मोदी ने अपनी मां से भेंट की थी, लेकिन कल की भेंट कई मायनों में अलग थी। मां हीरा बा ने मोदी को अपने पास बिठाया, दुलार किया। अपने हाथों से बनाए हलवे से मुंह मीठा कराया और मोदी को शगुन के तौर पर एक सौ एक रुपए दिए।
विज्ञापन


मोदी ने मां के पैर छूए और उन्होंने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। चार्टर्ड विमान में बैठने से पहले मोदी ने कहा, 'गुजरात के सवा छह करोड़ लोगों को मेरा आवजो (गुडबॉय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात से दिल्‍ली अकेले नहीं आ रहे मोदी

modi checks into capital with chef, aides and gadgets

13 सालों तक गुजरात की सत्ता संभालने के बाद नरेंद्र मोदी दिल्ली अकेले नहीं आ रहे हैं। वे साज-ओ-सामान, खानासामा और सहयोगी, जो पिछले कई सालों से मोदी के साथ रहे, वे ‌भी दिल्‍ली आ रहे हैं।

दुनिया भर में फैशन का नया ब्रांड बन चुका मोदी का हाफ स्लीव का कुर्ता भी दिल्‍ली पहुंच चुका है। मोदी कुर्ते और घडियों से भरा बैग गुजरात भवन भेजा जा चुका है। संभवतः 26 मई को नरेद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद इन्हें 7, रेसकोर्स रोड भेज दिया जाएगा।

देश के प्रधानमंत्री मोदी का यही अगला पता होगा। अहमदबाद से ऐसी कई चीजें दिल्ली भेजी गई हैं, जो मोदी रोजमर्रा में इस्तेमाल करते हैं।

मोदी के सामानों में योग की चीजें और गैजेट्स

modi checks into capital with chef, aides and gadgets

मोदी ने जवानी के दिनों में ही घर छोड़ ‌दिया था, आरएसएस में शामिल होने के बाद से ही वे कुंवारा जीवन जी रहे हैं, इसलिए ऐसे सामानों की संख्या भी ज्यादा नहीं रही,‌ जिन्हें अहमदाबाद स्थित मुख्यमंत्री आवास से दिल्ली लाया जाए।

कपड़े और घड़ियों के अलावा जिन सामानों को दिल्‍ली लाया गया है, उनमें योग की चीजें और ट्रेडमिल शामिल है। मोदी योग के बहुत बड़े मुरीद हैं और अपनी‌ फिटनेस को लेकर चौकन्ने।

मोदी ने हमेशा कहा है कि वे 'वर्कोहॉलिक' और उनकी ऊर्जा का राज योग है। मोदी के सामनों में उनकी किताबें, आईपैड और लैपटॉप भी शामिल है।

खानसामे को भी साथ ला रहे हैं पीएम मोदी

modi checks into capital with chef, aides and gadgets

वैसे तो प्रधानमंत्री के खानपान के लिए उच्च स्तर के इंतजाम होते हैं। प्रधानमंत्री का ये सिरदर्द भी नहीं होता कि उसका खाना पका कौन रहा है? लेकिन मोदी का मामला थोड़ा अलग है।

शाकाहारी खाने के शौकीन मोदी अपने साथ अपना प्रिय खानसामा भी ला रहे हैं। मोदी का रसोइयां बद्री पिछले 10 सालों से उनके लिए खाना पका रहा है। मोदी खाने के शौकीन है, बुधवार को गुजरात विधानसभा में उन्होंने इस शौक का संकेत भी दिया था।

उन्होंने कहा था, 'अब पीएमओ में भी गुजराती बोली जाएगी, खमन और ढोकला खाया जाएगा और खाकरा के मार्केट की तरक्की होगी।

मोदी के सहयोगी भी आ रहे हैं दिल्‍ली

modi checks into capital with chef, aides and gadgets

मोदी के साथ उनके सहयोगी दिनेश ठाकुर और ओपी सिंह भी दिल्‍ली आ रहे हैं। अव वे दोनों भी प्रधानमंत्री आवास में ही रहेंगे।

मोदी ने अपने जरूरत की चीजें और सहयोगियों को दिल्ली बुला लिया है।

लेकिन मुख्यमंत्री रहते हुए 13 सालों में कमाई गई अपनी सैलरी उन्होंने वहीं छोड़ दी है। मोदी के एक सहयोगी के मुताबिक, मोदी इस पैसे का इस्तेमाल मुख्यमंत्री सचिवालय के स्टाफ के बच्‍चों की शिक्षा के ‌लिए करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed