फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi campaigning hard but always reach home in night

देश में कहीं भी हों, पर हर रात इसलिए घर पहुंचते हैं मोदी!

Thu, 24 Apr 2014 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Apr 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
modi campaigning hard but always reach home in night

जब से लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान शुरू हुआ, नरेंद्र मोदी देश भर में घूम रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी चुनावी रैलियों की तादाद सौ का आंकड़ा पार कर चुकी थी और मतदान के अंतिम चरण तक वो इसी धुआंधार रफ्तार से प्रचार करने वाले हैं।

विज्ञापन


लेकिन इतने व्यस्त कार्यक्रम और हर रोज अलग-अलग राज्यों में जा रहे मोदी को अपने घर की कोई खास याद नहीं आती। इसकी वजह है। दरअसल, वो कितनी भी रैलियों को संबोधित करें, कहीं भी हों, लेकिन रात अपने घर में ही गुजारते हैं।
विज्ञापन


और यह सब मुमकिन होता है कि उनके हवाई बेड़े की मदद से, जिसमें एक जेट विमान और दो हेलिकॉप्टर शामिल हैं। जाहिर है, रोजमर्रा की थकान के बाद अगर घर लौटना है, तो वो हवाई सफर के जरिए ही मुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किया 2.4 लाख किलोमीटर का फासला

modi campaigning hard but always reach home in night

नरेंद्र मोदी अब तक देश भर में 150 से ज्यादा रैलियों को संबोधित कर चुके हैं और उन्होंने करीब 2.4 लाख किलोमीटर सफर किया है। औसत रूप से देखें, तो यह हर रोज 1,100 किलोमीटर के करीब बनता है।

जानकारों का मानना है कि हवा में वक्‍त गुजारने के मामले में वो सभी नेताओं से आगे हैं और उनके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नंबर आता है, जो कांग्रेस की तरफ से कमान संभाले हुए हैं।

कमोबेश हर रोज मोदी अहमदाबाद ‌एयरपोर्ट से ईएमबी-135बीजे एम्ब्रायर विमान में सवार होकर रैलियों को संबोधित करने के लिए निकलते हैं। यह विमान कर्नावती एविएशन का है, जो अडानी समूह की कंपनी है।

हेलिकॉप्टर रोका, तो गुस्साए मोदी

modi campaigning hard but always reach home in night

टीओआई के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक अधिकारी ने कहा, "हम मोदी के विमान की रोज दो मूवमेंट रिकॉर्ड करते हैं। वो रैलियों को संबोधित करने के‌ लिए देश के किसी भी हिस्से में क्यों न जाएं, घर जरूर लौटते हैं।"

हाल में मोदी के हेलिकॉप्टर को दिल्ली में दो घंटे के लिए डीजीसीए की ओर से उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

तभी से मोदी ने छोटे फासले तय करने के लिए भी विमानों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। एटीसी के अधिकारी ने कहा, "नेता आम तौर पर उन जगहों तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, जहां बड़े विमान नहीं जा सकते।"

जेट विमान का खर्च 3 लाख प्रतिघंटा

modi campaigning hard but always reach home in night

पिछले कुछ दिनों में नरेंद्र मोदी अगस्ता एडब्‍ल्यू-139 में सफर कर रहे हैं, जो डीएलएफ ग्रुप का है। वो उत्तर भारत, खास तौर से उत्तर प्रदेश और बिहार में रैलियों में जाने के लिए यही चॉपर इस्तेमाल कर रहे हैं।

एटीसी के अधिकारियों के मुताबिक मोदी ने बेल 412 हेलिकॉप्टर में भी सफर किया है। जानकारों के मुताबिक सिंगल इंजन वाले हेलिकॉप्टर में सफर करने का खर्च 70-75 हजार रुपए प्रतिघंटे के करीब होता है, जबकि ‌डबल इंजन चॉपर के मामले में यह कॉस्ट बढ़कर 1-1.2 लाख रुपए प्रतिघंटे पहुंच सकती है। इसके अलावा जेट विमान का खर्च करीब 3 लाख रुपए प्रतिघंटे है।

चुनावी मौसम में राजनीतिक दल और नेता हेलिकॉप्टर और बिजनेस जेट का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं, जिससे देश भर में फैले 130 एयर चार्टर सर्विस ऑपरेटरों को मोटा मुनाफा हो रहा है।

नेताओं ने खर्च किए 400 करोड़

modi campaigning hard but always reach home in night

उद्योग के सूत्रों के मुताबिक कैम्पेन के लिए चार्टर प्लेन पर करीब 400 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सचिव आर के बाली ने कहा कि सेक्टर में पिछले दो साल से 2 फीसदी की ‌नेगेटिव ग्रोथ थी, लेकिन अभियान शुरू होने के बाद इसमें रफ्तार आई है।

बाली ने कहा, "एयर चार्टर ‌सर्विसेज उद्योग के लिए अच्छे कारोबारी वक्‍त का इकलौता वक्‍त है।" देश में सस्ती विमान सेवाओं की नींव रखने वाले कैप्टन जी आर गोपीनाथ ने कहा कि चुनाव एयर चार्टर उद्योग के लिए बढ़िया मौसम लेकर आते हैं।

उन्होंने कहा, "हेलिकॉप्टर या बिजनेस जेट को लेकर जिस तरह का ग्लैमर, हो-हल्ला और चर्चा होती है, उससे इनका इस्तेमाल अब पहले से ज्यादा दिखने लगा है।"

यह है अहमदाबाद जाने की वजह

modi campaigning hard but always reach home in night

अब सवाल यह है कि मोदी के लिए हर रात अहमदाबाद पहुंचने की जरूरत क्या है? ऐसे में इसकी यह वजह मुमकिन है कि वो गुजरात के सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, ऐसे में अपनी सरकार और उसके कामकाज से लगातार संपर्क में बने रहने के लिए ऐसा करने की जरूरत पड़ती हो। वो कह चुके हैं कि वो विमान में सफर करते वक्‍त ही अगले कार्यक्रम की योजना बनाते रहते हैं।

यह बात सही है‌ कि मोदी अब भाजपा के पीएम पद के दावेदार है, लेकिन वो शायद गुजरात के सीएम की कुर्सी से तब तक जरा दूर नहीं होना चाहते, जब तक वाकई जीत तक नहीं पहुंच जाते। जाहिर है, राजनीति में कुछ कहा नहीं जा सकता।

यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर वो पीएम बने, तो उनके बाद गुजरात सरकार की अगुवाई कौन करेगा? इसके जवाब में जो कयास तैर रहे हैं,  उनमें आनंदीबेन पटेल और अमित शाह के नाम हैं। ये दोनों मोदी के करीब हैं और आपस में प्रतिस्पर्धी माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed