फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

पढ़िए मोदी के इंटरव्यू का वो हिस्सा, जो दिखाया नहीं गया!

Fri, 02 May 2014 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 May 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी का एक दूरदर्शन के एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी को बेटी जैसा बताने वाला बयान बखेड़ा खड़ा कर गया। ऐसा बताया गया कि इस हिस्से को जानकर एडिट कर दिया गया था, ताकि मोदी का उदारवादी चेहरा न दिखे।

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने इसी कार्यक्रम के वो हिस्से गुरुवार को जारी किए, जिनमें मोदी ने प्रियंका के बारे में कुछ कहा था। हालांकि, उन्होंने मोदी को बेटी जैसी नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि वो उन पर हमला नहीं करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रियंका से भी इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने तल्ख जवाब दिया। इसके अगले दिन एक और खुलासा हुआ। इसी इंटरव्यू में मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी को अपना अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन दूरदर्शन के कार्यक्रम में इस हिस्से को भी काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अहमद पटेल अब दूर भागते हैं'

modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को 'अच्छा दोस्त' बताया, जिन्होंने अब कॉल लेनी बंद कर दी है। दूरदर्शन ने उस इंटरव्यू का यह हिस्सा संपादित कर दिया था, जिसका प्रसारण रविवार किया गया।

मोदी ने कहा था, "कांग्रेस में मेरे घनिष्ठ मित्रों में अहमदभाई शामिल रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है...मेरे उनकी साथ अच्छी दोस्ती रही है और चाहता था कि ऐसा ही रहे...लेकिन अब वो मुझसे दूर भागते हैं और मेरे फोन तक नहीं उठाते।"

हालांकि, जब इस बारे में अहमद पटेल से पूछा गया, तो उन्होंने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा क‌ि मोदी कुछ भी कहते रहते हैं और उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं है।

पटेल का पलटवार, मोदी के संग चाय तक नहीं पी

modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

संपर्क करने पर अहमद पटेल ने टीओआई से कहा, "यह चुनाव का वक्‍त है और लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता था, लेकिन क्योंकि वो ऐसा तय रणनीति के तहत कर रहे हैं, तो मैं यह जरूर साफ करना चाहूंगा कि जहां तक मुझे याद है, मैंने उनके साथ 1980 में एक बार लंच किया था।"

सोनिया गांधी के करीबी ने कहा, "इस बारे में मेरे नेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी जानकारी थी। मैं यह पहले भी साफ कर चुका हूं। जब से वो 2001 में मुख्यमंत्री बने, मैंने उनके साथ चाय तक नहीं पी।"

मोदी ने कहा था कि उनके अहमद पटेल के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं और एक-दूसरे के घर खाना तक खाते रहे हैं। लेकिन दूरदर्शन ने जो इंटरव्यू दिखाया, उसमें से यह हिस्सा हटा दिया गया। ‌इस ‌वजह से इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

गुजरात सरकार ने साथ रिकॉर्ड‌ किया इंटरव्यू?

modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

मोदी के प्रचार अभियान में जुटे समर्थकों ने पूरा इंटरव्यू भाजपा नेता की वेबसाइट पर डाल दिया है। ऐसा समझा जा रहा है कि गुजरात सरकार ने पूरा इंटरव्यू साथ ही साथ रिकॉर्ड कराया था।

गुरुवार को यह खबर आई थी कि दूरदर्शन ने मोदी के इंटरव्यू का प्रमोशन नहीं किया और इसके कुछ हिस्से को भी हटा दिया। 56 मिनट में से करीब 20 मिनट का हिस्सा नहीं दिखाया गया।

यह पूछने पर कि वो अहमद पटेल को को मियां अहमद क्यों कहते हैं, मोदी ने कहा क‌ि वो ऐसा उन्हें सम्मान में कहते हैं और निजी माहौल में उन्हें बाबूभाई कहकर पुकारते हैं।

मोदी ने असल में प्रियंका पर क्या कहा?

modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

ऐसा भी कहा गया था कि नरेंद्र मोदी ने प्रियंका को बेटी समान बताया। इस पर जब अमेठी में प्रियंका गांधी से राय मांगी गई थी, तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ राजीव गांधी की बेटी हैं। हालांकि, वो इस बात से खफा नहीं हैं।

लेकिन असल में मोदी ने प्रियंका को बेटी जैसा कहा ही नहीं था। इंटरव्यू में मोदी ने कहा था, "मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता। कोई भी बेटी अपने भाई और अपनी मां के लिए ऐसा ही करेगी। आखिर बेटी है, बेटी है।"

उन्होंने कहा था, "वो कुछ भी कह सकती हैं, लेकिन मैं बुरा नहीं मानूंगा। वो दस गाली भी दे दें, तो भी बेटी, बेटी ही रहेगी।" जाहिर है, इंटरव्यू के जो हिस्से हटा दिए गए थे, वो अब बार-बार दिखाए जा रहे हैं।

दूरदर्शन का 'खेल' करने से इनकार

modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल (न्यूज) एस एम खान ने एक बयान जारी कर कहा कि इस इंटरव्यू को कम तरजीह‌ देने या एडिट करने की कोशिश नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह एडिटिंग तकनीकी कारणों की वजह से की गई।

आधिकारिक बयान से उलट सूत्रों का कहना है कि कई सवालों के जवाब में नरेंद्र मोदी ने क्या कहा, यह हटा दिया गया। इसमें पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर दिया उनका बयान भी शामिल है।

जो हिस्से भाजपा की तरफ से दिखा गए, उनमें डीडी के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने मोदी से सवाल किया कि उन्होंने 2002 के भाषण में उन्हें मियां मुशर्रफ क्यों कहा था?

मुशर्रफ पर क्या बोले थे मोदी?

modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

इसके जवाब में भाजपा के पीएम पद के दावेदार ने कहा, "कोई मुल्क कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसके पास मेरे देश या मेरे राज्य का अपमान करने का अधिकार नहीं है। मैंने अपनी आवाज इसलिए उठाई, क्योंकि उन्होंने यूएन में हमें गाली दी।"

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस तीसरे मोर्चे के संग मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर रखने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि मां-बेटी की सरकार अब कुछ दिन की है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में कांग्रेस ने भाजपा की ताकत को कम करके आंका था, लेकिन अब जब उसे अहसास हुआ तो वो कोशिश कर रही है कि एनडीए सरकार न बना सके और अगर बनाए तो वो कमजोर हो।

इंटरव्‍यू लेने वाला एंकर बोला, पूरा दिखाना सही

modi calls congress leader ahmed patel good friend but edited

संपर्क करने पर मोदी का इंटरव्यू लेने वाले श्रीवास्तव ने 'संपादित हिस्सों' पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन सोशल मीडिय पर लोग मांग कर रहे हैं कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरा इंटरव्यू दिखाया जाना चाहिए।

श्रीवास्तव ने गुरुवार को ट्वीट किया, "पूरा इंटरव्यू 56 मिनट का था, लेकिन मुझे आधे घंटे का वक्‍त मिला। हमने 34 मिनट का प्रसारण किया...पेशेवर नजरिए से मुझे लगता है कि पूरा इंटरव्यू दिखाया जाना चाहिए था।"

एडिटिंग पर उन्होंने कहा कि क्या प्रसारित होगा, यह उनका फैसला नहीं होता। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जो हिस्से अहम हैं, वो दिखाए जाने चाहिए थे। लेकिन मैं अंतिम अधिकार नहीं रखता।" उन्होंने बताया कि मोदी के दफ्तर ने यह इंटरव्यू रिकॉर्ड किया था और उसके पास कॉपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed