फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi called Bihar leaders to campaign in gujarat

मोदी ने बिहार के नेताओं को प्रचार के लिए बुलाया

Sun, 21 Oct 2012 10:54 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sun, 21 Oct 2012 10:54 PM IST
विज्ञापन
Modi called Bihar leaders to campaign in gujarat
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भाजपा अध्यक्ष सीपी ठाकुर को फोन कर पार्टी के अन्य नेताओं सहित राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बिहार के नेताओं से दूरी पर हो रहे हंगामे को शांत करने के मकसद से यह कदम उठाया।
विज्ञापन


सीपी ठाकुर ने रविवार को यहां कहा कि मोदी ने आज मुझे फोन कर कहा कि इस तरह की अनावश्यक खबरें आ रही हैं कि गुजरात चुनाव में बिहार के भाजपा नेताओं को प्रचार से रोका गया है। सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुजरात चुनाव में हिस्सा लेने के लिए स्वागत है। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा में बिहार बनाम गुजरात जैसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


देशभर में कहीं भी चुनाव हों, हम एक साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हुसैन ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बिहार के भाजपा नेता और कार्यकर्ता गुजरात जाएंगे और कांग्रेस को हराकर दोबारा पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेंगे। मोदी ने यह फोन ऐसे समय में किया जब एक दिन पहले ही भाजपा ने साफ कर दिया था कि बिहार के दिग्गज नेता गुजरात चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed