फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi cabinet expansion after strengthen the organization.

मोदी सरकार में अगले हफ्ते हो सकता है बड़ा फेरबदल!

Sat, 27 Dec 2014 08:30 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
Modi cabinet expansion after strengthen the organization.

झारखंड और जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव से निपटने के बाद भाजपा संगठन में खाली पदों को भरने के साथ ही मोदी कैबिनेट के एक और विस्तार की रूपरेखा तैयार कर रही है।

विज्ञापन


संगठन में खाली पदों को जहां अगले हफ्ते ही भरे जाने के आसार हैं, वहीं कैबिनेट विस्तार नए साल के जनवरी महीने में होना तय माना जा रहा है।

खास बात यह है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सरकार में शामिल कुछ मंत्रियों को कुर्बानी देनी पड़ सकती है। दरअसल उपाध्यक्ष रघुवर दास का झारखंड विधायक दल का नेता बनने के बाद संगठन में रिक्त पदों की संख्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन


पार्टी में पहले से ही महासचिव के पांच और उपाध्यक्ष के चार पद खाली पड़े हैं। इस बीच शिवसेना से विवाद का निपटारा होने के बाद उसे जल्द मंत्रिमंडल में एक सीट दिए जाने का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट का होगा दूसरा विस्तार

Modi cabinet expansion after strengthen the organization.

पीएम एक और विस्तार के जरिए कैबिनेट में सभी राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि पीएम के मंत्रिमंडल में एक और विस्तार के फैसले से पहले अमित शाह संगठन में खाली पदों को भर देंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि संगठन में खाली पदों को भरने के लिए नेताओं की सूची करीब करीब तैयार है। हालांकि कई मुद्दे हैं, जिन पर अभी बात होनी हैं। माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर एक-दो दिन में शीर्ष स्तर पर सहमति बन जाएगी।

अर्जुन मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया जाना तय है। महासचिवों की टीम में कैलाश विजय विजयवर्गीय को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान सचिव श्रीकांत शर्मा, हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन, बिहार के सत्येंद्र कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र देव सिंह और अनुराग ठाकुर की भी पदोन्नति की चर्चा है।

कमल संदेश के कार्यकारी संपादक शिवशक्ति बख्शी को प्रवक्ता या सचिव तो आरपी सिंह को सचिव बनाया जाना भी तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि शाह संगठन की रिक्तियों को भरने के क्रम में संसदीय बोर्ड में भी फेरबदल कर सकते हैं। बोर्ड में महासचिव राम माधव को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed