फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi better but Atal best of the best: Advani

मोदी अच्छे लेकिन अटल सबसे अच्छे: आडवाणी

Thu, 02 Oct 2014 06:28 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
Modi better but Atal best of the best: Advani

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश का अब तक का सबसे बेहतर प्रधानमंत्री बताया है।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनसे भी बहुत खुश हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि नरेंद्र मोदी ने (प्रधानमंत्री के रूप में) अब तक काबिले-तारीफ योग्यता दिखाई है। मैं फख़्र के साथ कह रहा हूं कि नरेंद्र भाई पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं और उन्होंने पूरे देश की वाहवाही पाई है।"
विज्ञापन


मोदी की तारीफ करने के बावजूद आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारत का सर्वोत्तम प्रधानमंत्री बताया।

अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ

Modi better but Atal best of the best: Advani

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, "भारत के इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी जैसा कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं हुआ। वाजपेयी को जो सम्मान मिला उसकी दूसरा कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।"

2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लाल कृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था।

हाल ही में लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया था।

आडवाणी ने लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को भाजपा प्रचार समिति का प्रमुख और प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के खिलाफ थे। बाद में उन्होंने कई मौकों पर मोदी की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed