{"_id":"f126bb22fde761f4780503395ec69a1a","slug":"modi-became-obsessed-with-nitish-phobia","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नीतीश फोबिया से ग्रस्त हो गए हैं मोदी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'नीतीश फोबिया से ग्रस्त हो गए हैं मोदी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (यू) को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा की गई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीखी आलोचना बेहद नागवार लगी है।
विज्ञापन
पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश को घमंडी बताने वाले मोदी दरअसल देश और समाज को तोड़ने वाले ऐसे नेता हैं, जो सिर्फ उत्तेजना पैदा करना जानते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सांसद अली अनवर ने कहा कि जदयू की मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं हैं, पार्टी उनके खिलाफ वैचारिक लड़ाई लड़ रही है। मगर मोदी की भाषा बताती है कि वह नीतीश फोबिया से ग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मोदी ने छत्तीसगढ़ की रैली में बिहार हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल धमाकों में सुरक्षा चूक की जांच न कराने के लिए नीतीश को अभिमानी करार दिया। मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी बिहार सरकार महफिल मना रही थी, जिसमें छप्पन भोग परोसे जा रहे थे।
मोदी के इस तीखे हमले पर पलटवार करते हुए जदयू के सांसद अली अनवर ने कहा कि नीतीश और जदयू के लोग समाजवादी हैं, जो भाजपा और मोदी की तरह भावनाएं भड़का कर वोटों का ध्रुवीकरण करने में यकीन नहीं रखते। दरअसल मोदी को केवल वोटों की चिंता है, चाहे इसके लिए देश और समाज ही क्यों न टूट जाए। इसके लिए मोदी सिर्फ उत्तेजना पैदा करना जानते हैं।