फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi attacks sonia and rahul

'मां कहती है सत्ता जहर है और बेटा सत्ता मांग रहा है'

Mon, 29 Apr 2013 08:37 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Mon, 29 Apr 2013 08:37 AM IST
विज्ञापन
modi attacks sonia and rahul

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला।

विज्ञापन


कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित एक चुनावी रैली में मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष के उस बयान को चुनौती देते दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि अकेला आदमी कुछ नहीं कर सकता है।

साथ ही उन्होंने जयपुर सम्मेलन में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस से कर्नाटक में अपने सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बिना सिर के हाथ हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और अकेला व्यक्ति बहुत कुछ कर सकता है।
विज्ञापन


उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि देश आजाद हो रहा था तो कश्मीर की जिम्मेदारी नेहरू पर थी और सरदार पटेल पर अन्य राजे-राजवाड़ों को देश के साथ मिलाने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार पटेल ने पूरे देश को एक कर दिया, लेकिन नेहरू एक कश्मीर की समस्या नहीं सुलझा सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश के अनाज के संकट को दूर किया था।

कांग्रेस के जयपुर सम्मेलन में की गई घोषणाओं और राहुल के भाषण पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता अपनी मां का भी अपमान करने से नहीं चूकते हैं।

बिना राहुल गांधी का नाम लिए मोदी ने कहा कि मां (सोनिया) रो-रोकर कहती है कि सत्ता जहर है लेकिन बेटा कर्नाटक में जगह जगह जाकर लोगों से सत्ता मांग रहा है। मोदी यहीं नहीं रुके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के नाम का उच्चारण करने में भी सक्षम नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में कर्नाटक की छवि को खराब कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने पूरे देश में जहर फैला रखा है। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता सौंपना भारी भूल होगी। मोदी ने कहा कि देश की सारी समस्याओं की जड़ में कांग्रेस है। कांग्रेस विश्वास लायक नहीं है।


कांग्रेस कहती है कि 100 दिनों में महंगाई कम हो जाएगी, लेकिन महंगाई बढ़ जाती है। कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस छोटे से प्रदेश दिल्ली को नहीं संभाल पा रही है, वह कर्नाटक जैसे बड़े राज्य को क्या संभालेगी।

उन्होंने कहा कि यूपीए डरपोकों की सरकार है। देश के जवानों का सिर काटने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को हमारे विदेश मंत्री चिकन बिरयानी खिलाते हैं।

चीन देश के अंदर 19 किलोमीटर तक बढ़ जाता है, लेकिन सरकार कुछ नहीं बोल रही है। जैसे सरकार को कुछ पता ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed