फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi attacks rahul in jharkhand rally

'बिल्ली को दूध की रखवाली सौंपना चाहते हैं राहुल'

Thu, 03 Apr 2014 12:32 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
modi attacks rahul in jharkhand rally

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी से गठबंधन करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की है।

विज्ञापन


बुधवार को बिहार के नवादा और झारखंड के कोडरमा जिले में चुनावी रैली में उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी ने दागियों के साथ गठबंधन कर के देश के संसाधनों की सुरक्षा की योजना बनाई है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ऐसी पार्टी का साथ दे रहे हैं, जो पशुओं की हत्याओं को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दागियों पर है राहुल का भरोसा'

modi attacks rahul in jharkhand rally
मोदी ने कहा, ‘‘शहजादे’ ने कहा था कि देश के संसाधनों पर निगरानी रखने के लिए 1.25 करोड़ चौकीदार चाहिए, लेकिन वह खुद दागियों पर विश्वास जता रहे हैं। जिन लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया है, क्या उन पर विश्वास किया जा सकता है? वे हाल ही में जेल से छूटे हैं।’

मोदी ने कहा कि राहुल के चौकीदार आदर्श घोटाले में आरोपी अशोक चव्हाण और चारा घोटाले में जेल गए लालू प्रसाद यादव जैसे लोग होंगे।

झारखंड के कोडरमा जिले में झुमरीतलैया रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘क्या ये वही चौकीदार हैं, जो देश की निगरानी करेंगे? मैंने कभी नहीं देखा कि बिल्ली को दूध की रखवाली का जिम्मा सौंपा गया हो।’

'हाथ की सफाई' जानती है कांग्रेस

modi attacks rahul in jharkhand rally

मोदी ने कांग्रेस के चुनावी चिन्ह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पार्टी ‘हाथ की सफाई’ अच्छी तरह से जानती है।  यदुवंशियों के समर्थन की बात पर उन्होंने कहा कि गुजरात के द्वारका से संबंध रखने की वजह से उनका यदुवंशियों (यादवों) से करीबी संबंध है।

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, झामुमो शिबू सोरेन, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी, सपा पिता-पुत्र व बहु की, राजद पति-पत्नी की और झामुमो पिता-पुत्र की पार्टी है। वंशवाद की राजनीति का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed