फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi attacks kejriwal and aap on the issue of simplicity and honesty

केजरीवाल पर गरजे मोदी, क्या-क्या कहा?

Mon, 13 Jan 2014 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jan 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
modi attacks kejriwal and aap on the issue of simplicity and honesty

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद से चुप्पी साधे भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार उन्हें लेकर जुबान खोली, लेकिन इशारों-इशारों में।

विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान जहां मोदी बार-बार कांग्रेस पर हमला बोल रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने दिल्ली से शुरुआत करने वाले नए राजनीतिक दल पर निशाना साधने का फैसला किया।
विज्ञापन


गोवा में आयोजित रैली में मोदी ने न तो अरविंद केजरीवाल का नाम लिया और न आम आदमी पार्टी का। लेकिन भाजपा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने AAP को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस की ढाल और हम पर सवाल?'

modi attacks kejriwal and aap on the issue of simplicity and honesty

नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए कहा कि आम आदमी पार्टी के पास देश चलाने का अनुभव और विजन नहीं है। उन्होंने मीडिया पर भी इल्जाम मढ़ दिया कि वह केजरीवाल की पार्टी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है और दिल्ली से अलहदा नहीं देख पा रहा।

मोदी ने केजरीवाल और AAP पर हमला करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का जिक्र किया और खुद अपनी पीठ भी थपथपाई। साथ ही दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से बनी आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज भी कसा।

गुजरात के सीएम ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी कुछ और नहीं, बल्कि कांग्रेस की ढाल है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग हैं, जो भाजपा की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस को बचाने वाले हमसे सवाल कर रहे हैं।"

सादगी पर दिया वाजपेयी का पाठ

modi attacks kejriwal and aap on the issue of simplicity and honesty

नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सादगी की बात की, जिसके बूते आम आदमी पार्टी इन दिनों देश में धूम मचाए हुए है। उन्होंने कहा, "भाजपा के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इतना लंबा राजनीतिक करियर होने के बावजूद अपना घर नहीं बना पाए।"

उन्होंने कहा, "इसके बावजूद हमारी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जा रहा है, हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता देश की जनता के लिए ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।"

जाहिर है, मोदी आम आदमी पार्टी की उस कोशिश के लिए काउंटर तैयार कर रहे थे, जिसने खुद को ईमानदार राजनीतिक दल के रूप में पेश किया है।

ईमानदारी पर दिया AAP को ज्ञान

modi attacks kejriwal and aap on the issue of simplicity and honesty

इस मौके पर मोदी ने पर्रिकर की सादगी, ईमानदारी और प्रतिबद्धता की तारीफ की, ताकि यह दिखाया जा सके कि भाजपा में इस तरह के लोगों को कैसे प्रमोट किया जाता है।

उन्होंने कहा, "उन्हें यहां के मुख्यमंत्री की ईमानदारी और सादगी के बारे में पता होना चाहिए। अगर मनोहर पर्रिकर दिल्ली में होते, तो समूचा मुल्क ऐसे शिक्षित व्यक्ति के बारे में जान गया होता, जो इतनी सादगी से रहे हैं।"

मोदी ने कहा, "बदकिस्मती से वह गोवा में हैं। और मीडिया दिल्ली से परे नहीं देख पाता। देश भर में ऐसे ‌रत्न मौजूद हैं, जिन पर गौर ‌ही नहीं किया जा रहा।" भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी पर्रिकर की तारीफ की।

मीडिया में दिखने लगी खामियां

modi attacks kejriwal and aap on the issue of simplicity and honesty

मी‌डिया में आम आदमी पार्टी को प्रोजेक्ट किए जाने पर मोदी ने कहा, "देश को फैसला करना होगा कि जो टीवी पर दिखता है, वो अच्छा है या फिर विजन, जो हमेशा उनके लिए जमीनी स्तर पर काम करेगा।"

मोदी ने साफ करने की कोशिश की कि मीडिया में AAP के छाने से वह घबराए नहीं हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि वह विजेता के तौर पर सामने आएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से टेलीविजन और अखबारों से खोता रहा हूं, लेकिन लोगों के दिलों से कभी नहीं खोया।" मोदी कुछ वक्‍त पहले तक मीडिया में छाए हुए थे, तब उन्हें को‌ई शिकायत नहीं थी, लेकिन अब केजरीवाल के अच्छे दिन चल रहे हैं, तो उन्हें पक्षपात की बू आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed