फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'Modi ashamed'

'मोदी को लेकर हमें शर्म महसूस होती है'

Tue, 04 Mar 2014 12:11 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
'Modi ashamed'

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति अभी भी बनी हुई है। गठजोड़ की चिंता छोड़ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया। नवादा में एक रैली में लालू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में जनता से सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


नवादा के राजौली में ‘लालू मोरे’ रैली में राजद सुप्रीमो ने गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय से एकजुट होकर देश को बचाने के लिए सांप्रदायिक ताकतों को हराने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि पटना से निकलते वक्त लालू ने कहा था कि यह कांग्रेस को तय करना है कि वह गठबंधन चाहती है या नहीं। वह अपनी पार्टी का चुनाव अभियान प्रारंभ करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

अटल बिहारी बाजपेयी ने मोदी को लेकर कहा था ये?

'Modi ashamed'

राजद और कांग्रेस के बीच गठजोड़ कुछ सीटों और राहुल गांधी के रवैये को लेकर अधर में लटका हुआ है। इस बीच भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी लालू ने हमला बोला।

उन्होंने कहा कि यह वही व्यक्ति है, जिसके बारे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि उन्हें मोदी को लेकर शर्म महसूस होती है। इस व्यक्ति को अमेरिका वीजा नहीं देता है और आज यह व्यक्ति प्रधानमंत्री बनना चाहता है। वह सभी जगह सांप्रदायिकता के बीज बो रहा है। राजद प्रमुख ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed