फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi and sharif will meat in russia

आखिरकार शरीफ से मिलेंगे मोदी, क्या बातें होंगी?

Fri, 10 Jul 2015 08:47 AM IST
एजेंसी/ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jul 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
modi and sharif will meat in russia

पड़ोस से रिश्ते सुधारने की भारत की पहल एक बार फिर रंग लाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ की बहुप्रतीक्षित मुलाकात रूस के उफा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर होगी। आखिरकार भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

विज्ञापन


माना जा रहा है शरीफ से मुलाकात में पीएम मोदी सीमापार आतंकवाद का मुद्दा उठा सकते हैं और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते और उसकी भावी दिशा पर भी बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने एक ट्वीट में इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, ‘यह सही है कि पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम नवाज शरीफ शुक्रवार को सुबह सवा नौ बजे एससीओ सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

बेतुके बयानों से रिश्तों में आई खटास

modi and sharif will meat in russia

यह पुष्टि उस समय आई है, जब इससे कुछ घंटे पहले ही विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा था कि दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावनाएं हमेशा मौजूद हो सकती हैं।

एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच वार्ता की बहाली की कोशिशें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बेतुके बयान से दोनों देशों के रिश्तों में और खटास आ गई।

जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार का इस्तेमाल का भी विकल्प खुला हुआ है। हालांकि पाक के इस बड़बोलेपन का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है।

पिछले साल हुई थी मुलाकात

modi and sharif will meat in russia

मोदी और शरीफ की पिछली मुलाकात नेपाल की राजधानी काठमांडू में नवंबर में हुए दक्षेस देशों के सम्मेलन के दौरान हुई थी, मगर यह मुलाकात द्विपक्षीय नहीं थी।

दोनों देशों के रिश्ते उस समय और तल्ख हो गए, जब बांग्लादेश के दौरे पर गए पीएम मोदी ने पाक पर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया था।

इसके बाद भारतीय सेना के म्यांमार में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों द्वारा दिए गए कड़वाहट भरे बयानों से भी रिश्तों में और दरार आ गई थी।

मोदी ने दिया था प्रस्ताव

modi and sharif will meat in russia

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने बताया कि मोदी और शरीफ के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि भारत ने एक ऐसी मुलाकात का प्रस्ताव दिया था, जिस पर पाकिस्तान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

वहीं राजनयिक सूत्रों ने बताया कि दरअसल पाक से वार्ता की बहाली मोदी की कोशिशों का नतीजा है, वह भी ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच बातचीत के दरवाजे बंद हो चुके थे।

इससे पहले पवित्र रमजान की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने फोन कर शरीफ को मुबारकबाद दी और शांतिपूर्ण और द्विपक्षीय रिश्ते की जरूरत बताई थी। मोदी ने पाक मछुआरों की रिहाई के भारत के फैसले की शरीफ को जानकारी दी थी।

बातचीत पटरी पर लाने को इच्छुक है भारत

modi and sharif will meat in russia

साउथ ब्लॉक के सूत्रों ने बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक का होना बताता है कि भारत बातचीत की प्रक्रिया को फिर से पटरी पर लाने का इच्छुक है, भले ही इसका कोई सार्थक नतीजा न निकले।

पिछले साल मई में अपने शपथ ग्रहण समारोह के वक्त मोदी ने सभी दक्षेस देशों के नेताओं को न्योता दिया था, मगर भारत ने पाक से बातचीत उस वक्त बंद कर दी थी, जब नई दिल्ली में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कश्मीर के अलगाववादी हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की थी।

रणनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक मोदी सरकार ने इस मामले में पाक के साथ एक खास नीति अपनाई है, जिसके तहत एनडीए सरकार यह संदेश देना चाहती है कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए पाक से वार्ता बहाली में कोई नुकसान नहीं है।

पीएम ने दिया फुटबॉल मीट का प्रस्ताव

modi and sharif will meat in russia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिक्स सम्मेलन के संबोधन के दौरान सदस्य देशों के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ फुटबॉल मीट के आयोजन का प्रस्ताव भी दिया।

उन्होंने सलाह दी कि बेहतर हो कि अगर पहला फुटबॉल आयोजन भारत में हो, क्योंकि भारत अगले ब्रिक्स सम्मेलन का मेजबान देश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed