फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi and satyarthi is more impressive than obama

ओबामा से काफी आगे नरेन्द्र मोदी: फार्च्यून

Fri, 27 Mar 2015 09:04 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
modi and satyarthi is more impressive than obama

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को फॉर्च्यून पत्रिका ने दुनिया के 50 शीर्ष नेताओं की सूची में शामिल किया है। फॉर्च्यून पत्रिका ने कारोबार, सरकार और समाज कल्याण के क्षेत्र में बदलाव करने वाले ‘असाधारण’ लोगों की सूची जारी की।

विज्ञापन


इस पत्रिका ने 2015 के दुनिया के महानतम लोगों की सूची में मोदी को पांचवें और सत्यार्थी को 28वें स्थान पर रखा है। इस सूची में एप्पल के सीईओ टिम कुक शीर्ष पर हैं। लगातार दूसरे साल इस पत्रिका ने अपनी इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को जगह नहीं दी है।
विज्ञापन


फॉर्च्यून पत्रिका ने कहा कि घरेलू और वैश्विक स्तर पर मुश्किल हालात का सामना कर रहे ओबामा ने ‘समर्पण’ कर दिया है। मोदी के बारे में पत्रिका ने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी पांचवें और सत्यार्थी 28 वें स्थान पर

modi and satyarthi is more impressive than obama

वह भारत को कारोबार के लिए ज्यादा मुफीद बनाने की दिशा में वाकई तरक्की कर रहे हैं। साथ ही मोदी महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने, स्वच्छता बढ़ाने, अन्य एशियाई मुल्कों और अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने को तवज्जो दे रहे हैं।

फॉर्च्यून पत्रिका का कहना है कि मोदी को हालांकि अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने बहुत हद तक भारत की यात्रा पर आने वालों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान कर दी है।’

कैलाश सत्यार्थी को पिछले साल मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया था। फॉर्च्यून का मानना है कि मलाला के साथ नोबेल पाने के कारण सत्यार्थी की ओर ज्यादा ध्यान ही नहीं गया।

सत्यार्थी के काम को नहीं पूरी प्रशंसा

modi and satyarthi is more impressive than obama

सत्यार्थी ने तीन दशक से भी ज्यादा से बाल श्रम के खिलाफ वैश्विक लड़ाई की अगुवाई की है। बाल मजदूरी को रोकने के लिए किसी ने भी इतना काम नहीं किया जितना कि सत्यार्थी ने किया है।

फॉर्च्यून पत्रिका की इस सूची में यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष मारियो ड्रागी (2), चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग (3), पोप फ्रांसिस (4), बिल और मेलिंडा गेटस (18 ), फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (25), गैरलाभकारी लास्ट माइल हेल्थ के सीईओ भारतीय मूल के लाईबेरिया के राज पंजाबी (34) भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed