किसान की खुदकुशी पर क्या बोले मोदी और राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल की रैली के दौरान किसान की खुदकुशी का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है। संसद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस पर अपनी बात कही।
मोदी ने कहा कि हम सभी को यह सोचना होगा कि हम कहां गलत रहे। मोदी ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें यह पता करने की जरूरत है कि आखिर पिछले 10 महीनों में क्या कमियां रह गई हैं।
मोदी ने कहा कि किसानों की खुदकुशी की समस्या काफी पुरानी है और सभी सरकारों के लिए एक बड़ी समस्या है। मोदी बोले कि इंसान की जिंदगी से बड़ा कुछ भी नहीं है।
साथ ही, मोदी ने देश में लगातार बढ़ रही किसानों की खुदकुशी को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर इसका समाधान निकालना होगा।
क्या बोले राजनाथ सिंह
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसान खुदकुशी कर रहा था तो पुलिस क्या कर रही थी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस ने जैसे ही व्यक्ति को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को फोन किया और घटनास्थल पर आने को कहा।
साथ ही, पुलिस ने उन लोगों को भी रोकने की कोशिश की जो किसान को भड़का रहे थे। इतना ही नहीं, आप के एक नेता ने भी कहा था कि इस घटना के बाद रैली को रद्द कर देना चाहिए था।