{"_id":"0d5326ce-d325-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-and-rahul-cannot-become-primeminister","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी और राहुल, दोनों प्रधानमंत्री बनने के काबिल नहीं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी और राहुल, दोनों प्रधानमंत्री बनने के काबिल नहीं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने नवीन पटनायक कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के संभावित पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दे दिया है।
विज्ञापन
नवीन पटनायक ने दिल्ली में अपनी रैली से पहले कहा, 'नरेंद्र मोदी का प्रभाव केवल गुजरात तक सिमटा है। गुजरात के बाहर उनका कोई प्रभाव नहीं है और राहुल गांधी का एक नेता के तौर पर आगे कोई भविष्य नहीं है'।
विज्ञापन
नवीन ने अपनी बात के पक्ष में प्रमाण देते हुए कहा कि मोदी ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था, लेकिन भाजपा राज्य में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद भी हार गई।
विज्ञापन
इसी तरह राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कुछ नहीं कर पाए।
तीसरे मोर्चे की संभावना को बल देते हुए बीजू जनता दल प्रमुख पटनायक ने जोर देते हुए कहा कि वह कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों से दूरी बनाकर रखेंगे।
हालांकि तीसरे मोर्चे के ढांचे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन तीसरा मोर्चा अब भी एक विकल्प है।
विशेष दर्जे के लिए दिल्ली में रैली
ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर नवीन पटनायक बुधवार को दिल्ली में 'स्वाभिमान समावेश' नाम से रैली करने वाले हैं।
यह रैली रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। नवीन का कहना है कि राज्य सरकार से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिलता है, जिसके लिए वह रैली के जरिए मांग करेंगे।
इसके बाद वह राष्ट्रपति को एक मेमोरेंडेंम सौंपेंगे, जिस पर ओडिशा के एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हुए हैं।