{"_id":"45bf3436ff41cf7b0bb587edb232684e","slug":"modi-and-congress-fought-over-gold-digging","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की खुदाई पर भिड़े मोदी और कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोने की खुदाई पर भिड़े मोदी और कांग्रेस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में सोने की खुदाई को लेकर नरेंद्र मोदी और कांग्रेस भिड़ गए हैं।
विज्ञापन
सपनों के आधार पर खुदाई के आरोप को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि सरकार किसी सपने नहीं, बल्कि जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के सर्वे के आधार पर वहां खुदाई हो रही है।
जीएसआई ने अपने सर्वे में जमीन के अंदर धातु होने की संभावना जताई है। कांग्रेस ने मोदी को बिना होमवर्क किए टिप्पणी न करने की सीख दी है।
पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की समस्या है कि वह अपना होमवर्क पूरा नहीं करते। उनकी जानकारी के लिए हम बता दें कि जीएसआई ने पूरे इलाके का सर्वे किया है। सर्वे में जमीन के अंदर धातु होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धातु के किस्म और मात्रा के बारे में पता नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर मोदी के पास काले धन के बारे में कोई ठोस सूचना है तो उन्हें चाहिए कि वे अपनी जानकारी सरकार के साथ साझा करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सपना आने पर खजाने की खुदाई कर रही है, लेकिन स्विस बैंकों में पड़े देश के सोने की फिक्र उसे नहीं है।
मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया हमारा मजाक उड़ा रही है। किसी को सपना आया और दिल्ली की सरकार एक हजार टन सोना खोजने के लिए खुदाई करने में लग पड़ी।"
उन्होंने कहा, "दिल्ली की सरकार स्विट्जरलैंड के बैंकों में देश के चोर-लुटेरों ने जो पैसे रखे हैं, उन्हें लौटाने के बारे में कुछ नहीं सोच रही, जो एक हजार टन सोने से भी ज्यादा हैं।"