फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi again become reason of trouble for Congress

मोदी को बुलाएं या नहीं, सोच में कांग्रेस

Sun, 16 Nov 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Nov 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
Modi again become reason of trouble for Congress

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती से जुड़े पार्टी के कार्यक्रम में नहीं बुलाने को लेकर कांग्रेस में ही मतभेद उजागर हो गए हैं।

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनियाभर के नेताओं को बुलाने मगर प्रधानमंत्री को आमंत्रण नहीं देने को लेकर पार्टी के नेता आनंद शर्मा ने उन पर निशाना साध दिया था।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ कर्ण सिंह ने इसे लेकर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा को इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए थी कि आखिर प्रधानमंत्री को क्यों नहीं बुलाया जा रहा है। कर्ण सिंह ही नहीं बल्कि कांग्रेस के अन्य नेता सलमान खुर्शीद ने भी प्रधानमंत्री को नहीं बुलाए जाने के सवाल के जवाब में आनंद शर्मा की ओर से कही गई बातों को कारण नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के अंदर एक बड़ा वर्ग मानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस तरह से घेरने से उनको ही फायदा होगा और कांग्रेस को लेकर लोगों के बीच नकारात्मक संदेश जाएगा। मोदी को नहीं बुलाए जाने को लेकर आनंद शर्मा ने कहा था कि हमने उन लोगों को बुलाया है जोकि नेहरू की विचारधारा का सम्मान करते है।

आनंद शर्मा ने नेहरू की 125वीं जयंती के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही थी। आनंद शर्मा ने जिस तरह से प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। उसे लेकर पार्टी भी असहज है। पार्टी के एक अन्य नेता सलमान खुर्शीद ने भी शर्मा के बताए कारणों को बताने से परहेज किया।


उन्होंने कहा कि जिन्हें हमने नहीं बुलाया। उन्हें खुद अपने मन से पूछना चाहिए कि आखिर क्यों नहीं बुलाया गया। इस विवाद के बाद अब पार्टी के अंदर चर्चा है कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का क्या रूख रहेगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से 13 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेता ने मोदी का नाम लिए बगैर उन पर जोरदार निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed