{"_id":"f373014b8c4e084f80a0235e5d1e2530","slug":"modi-adwani-share-platform-in-ahamdabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर एक साथ नजर आएंगे मोदी-आडवाणी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज फिर एक साथ नजर आएंगे मोदी-आडवाणी
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Wed, 16 Oct 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
पिछले महीने भोपाल रैली में एक साथ शिरकत करने वाले भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर एक मंच पर दिखाई देंगे।
विज्ञापन
आडवाणी और मोदी संयुक्त रूप से अहमदाबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन (एएमसी) द्वारा साबरमती नदी के साथ बने गार्डनों का उद्घाटन करेंगे। ये गार्डन रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत तैयार करवाए गए है।
विज्ञापन
एएमसी ने अपने आमंत्रण पत्र में कहा है कि मोदी की उपस्थिति में आडवाणी गार्डन को जनता को समर्पित करेंगे।
इस कार्यक्रम को इस लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है कि गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद आडवाणी
2011 के बाद किसी बड़े सार्वजनिक समारोह में शामिल हो रहे हैं। कभी करीबी रहे मोदी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के विरोध में आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया था। पार्टी की ओर से पीएम उम्मीदवार घोषित होने के बाद मोदी और आडवाणी 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित रैली में एक साथ सार्वजनिक मंच पर नजर आए थे।