{"_id":"dbd919b2-32b8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"modi-address-rallies-in-four-cities-simultaneously-through-3d-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: 3डी तकनीक से 4 शहरों में गरजे मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात चुनाव: 3डी तकनीक से 4 शहरों में गरजे मोदी
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीक प्रेमी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार 3डी तकनीक के जरिए भाषण दिया। इस तकनीक के सहारे मोदी ने गांधीनगर में बैठकर एक साथ चार शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट की रैलियों को संबोधित किया। मोदी के भाषण को एक विशेष स्क्रीन के जरिए लोगों के सामने पेश किया गया। इसमें 3डी होलोग्राफिक तकनीक और सेटेलाइट लिंक एप्स के जरिए प्रसारित किया गया। इस तकनीक से ऐसा महसूस होता है कि जैसे व्यक्ति सामने ही उपस्थित हो।
विज्ञापन
अपने संबोधन में मोदी ने खुद को चूहा और बंदर कहे जाने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन संबोधनों पर उन्हें गर्व है क्योंकि ये दोनों भगवान के दूत हैं। कांग्रेस नेताओं को रामायण का अध्ययन करना चाहिए। इससे उन्हें वानर शक्ति के बारे में नया विचार मिलेगा। अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें ये खिताब स्वीकार हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अर्जुन मोढवाडिया और पार्टी के राज्यसभा सांसद हुसैन दलवी ने मोदी की तुलना बंदर और चूहों से की थी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी भक्ति और सेवा के लिए भगवान हनुमान को दुनिया भर में पूजा जाता है। मुझे गुजरात की सेवा करने का मौका मिला है। इसलिए छह करोड़ गुजराती मेरे लिए भगवान राम के समान हैं और मैं आप लोगों का हनुमान।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हिंदू पौराणिक कथाओं में चूहों के महत्व के बारे में अंजान हैं। चूहा को विघ्नहर्ता भगवान गणेश का वाहन माना गया है। मुझे गर्व है कि गणेशजी मुझ पर विराजमान है। इससे गुजरात को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
मोदी ने दावा किया कि दुनियाभर में पहली बार चुनाव अभियान में 3डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया और एक साथ चार जगहों पर इसका प्रसारण किया गया। चारों शहरों पर स्क्रीन पर मोदी की तस्वीर स्पष्ट नजर आ रही थी लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से कुछ समय के लिए आवाज साफ नहीं सुनाई दी। अहमदाबाद में मोदी के संबोधन के दौरान भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।