{"_id":"a1a758e6-8cd9-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"modi-3d-speeches-during-2012-elections-enter-guiness-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के थ्रीडी भाषण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के थ्रीडी भाषण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Fri, 15 Mar 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव अभियान, 2012 के दौरान दिए गए उनके थ्रीडी भाषणों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है।
खुद मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट किया कि चुनाव अभियान के दौरान किया गया थ्रीडी संवाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होकर और भी यादगार बन गया।
गत वर्ष दस दिसंबर को मोदी का 55 मिनट का यह थ्रीडी भाषण राज्य के 53 जगहों पर एकसाथ प्रसारित किया गया था। यह तकनीक यूरोप में काफी लोकप्रिय है।