फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   model molested at home in bengal as politician and realtors watch

नेताजी के सामने मॉडल के कपड़े फाड़कर रेप की कोशिश

Wed, 26 Sep 2012 02:24 PM IST
चंदरनगर/इंटरनेट डेस्क
चंदरनगर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Sep 2012 02:24 PM IST
विज्ञापन
model molested at home in bengal as politician and realtors watch
मॉडल-एक्ट्रेस अरित्री भट्टाचार्य के साथ उनके घर में मारपीट और रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के चंदरनगर में रहने वाली अरित्री की मां के साथ भी मारपीट की गई है। 20 सितंबर को हुई यह पूरी घटना एक नेता और रियल एस्टेट से जुड़े एक रसूखदार शख्स के सामने हुई। पुलिस में शिकायत करने के बाद अब इस मॉडल को तेजाब फेंकने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


इस खौफनाक घटना की पीड़िता अरित्री भट्टाचार्य ने बताया कि हमलावर उनके कपड़े फाड़कर सबके सामने ही रेप करने की कोशिश करने लगा। मां के बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस के पास जाने पर बड़ी मशक्कत के बाद शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन


अरित्री की मां ज्योति के अनुसार इलाके के पुलिस अधिकारी सुखमय चक्रबर्ती उनके परिवार को मामला बातचीत से सुलझा लेने की सलाह देते रहे। वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने के बाद मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ और चार दिन बाद आरोपी को पकड़ा गया। उसके कुछ ही देर बाद आरोपी को जमानत मिल गई। अब अरित्री को तेजाब से जला देने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
अरित्री की मां ने बताया कि वे चंदरनगर में ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं और वहीं अपार्टमेंट के डेवल्पर्स सुमित सुर और आशीश मुखर्जी का ऑफिस भी है। उनका ऑफिस ग्राउंड फ्लोर पर अरित्री के बेडरूम के बगल में है। डेवल्पर व स्थानीय लोग ऑफिस में जुटते हैं और गालीगलौच करते हैं। एक साल पहले उन्होंने इस संबंध में विरोध भी दर्ज कराया था।

20 सितंबर की रात सुमित का ड्राइवर निशाद उनके फ्लैट के सामने शोर मचाकर भद्दी बातें करने लगा। तब अरित्री के मना करने पर उनको मारा गया और कपड़े फाड़ दिए गए। उस समय मुखर्जी, सुर और स्थानीय नेता भी वहां मौजूद थे। हालांकि आरोपी इस घटना से इंकार कर रहे हैं और अरित्री पर झगड़े का आरोप लगा रहे हैं।


कौन हैं अरित्री
अरित्री भट्टाचार्य वर्ष 2006 में मिस इंडिया टॉप 22 में स्थान बना चुकी हैं और टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। वह कई सीरियल और ऐड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तीन साल पहले उन्होंने चंदरनगर में ग्राउंड फ्लोर पर एक अपार्टमेंट खरीदा था। तभी से वह यहां अपने परिवार (माता-पिता और पति) के साथ रह रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed