सोशल मीडिया पर आमिर का मजाक
फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर में आमिर खान की नग्न तस्वीर ऑनलाइन हंसी-मजाक और टीका-टिप्पणी का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है।
इनमें से एक तस्वीर आमिर के चेहरे पर ऋतिक रोशन का कसरती बदन फिट कर दिया गया है। पोस्टर के तौर पर दिख रही इस तस्वीर में नीचे लिखा है, 'अ सुजेन खान फिल्म'। साफ है कि ऋतिक और सुजेन के अलगाव पर टिप्पणी की गई है।
आमिर की फिल्म लगान के एक पोस्टर में उनके बदन पर अरविंद केजरीवाल का चेहरा लगा दिया गया है। थ्री इडियट्स में आर. माधवन और शरमन जोशी के साथ उनकी तस्वीर को लेकर भी कई टिप्पणी हुई है और फोटो बना कर सोशल मीडिया पर भेजे गए हैं।
सन्नी लियोनी से आमिर की तुलना
ट्विटर पर आमिर के इस पोस्टर की खूब चर्चा है और लोग तरह-तरह के जुमले उछाल रहे हैं। उनके कई प्रशंसकों में इस बात को लेकर नाराजगी दिखती है।
एक अन्य मजाक में कहा गया है कि पीके के पोस्टर में आमिर की नग्न तस्वीर देख कर उनकी नजरें हटी नहीं बल्कि उठ गईं। कई टिप्पणियों में आमिर के न्यूड लुक की तुलना सन्नी लियोन से की गई है।
इनमें से एक टिप्पणी दिलचस्प है, 'क्या अजीब वक्त है। आमिर खान अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए कपड़े उतार रहे हैं लेकिन सनी लियोनी अपनी फिल्म के प्रचार के लिए कपड़े पहने दिख रही हैं।'