फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aadhar Card Will Be Mandatory to Have Mobile SIM Card

मोबाइल सिम के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड!

Wed, 29 Oct 2014 08:25 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
Aadhar Card Will Be Mandatory to Have Mobile SIM Card

मोबाइल सिम के फर्जी इस्तेमाल और आतंकी गतिविधियों जैसे अपराधों में सिम के बेजा इस्तेमाल रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार जल्द ही सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर सकती है।

विज्ञापन


सरकार ने फैसला लिया है कि पुराने और नए मोबाइल फोन कनेक्शन के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करना उचित होगा। सरकारी सूत्रों का कहना है कि मोबाइल फोन कनेक्शन के प्रयोग पर नजर रखने के लिए इसे आधार से जोड़े जाने की योजना है।
विज्ञापन


आधार परियोजना की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने महसूस किया कि सिम के लिए आधार अनिवार्य करना चाहिए। इससे पहले गृहमंत्रालय आधार कार्ड को केवल बतौर पहचान के लिए प्रयोग में लाए जाने को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 करोड़ लोगों के पास है आधार!

Aadhar Card Will Be Mandatory to Have Mobile SIM Card

इधर, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अब तक देश में करीब 70 करोड़ लोगों को आधार नंबर जारी किया है। इसमें आंध्र प्रदेश, केरल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश जैसे नौ राज्यों में 90 प्रतिशत और 16 राज्यों में 70 प्रतिशत लोगों को आधार मिल चुका है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आधार नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

प्राधिकरण ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि हाल के महीनों में सरकार ने आधार को प्रधानमंत्री जन धन योजना, मनरेगा, पेंशन, छात्रवृत्ति, यूएएन (ईपीएफओ), पीडीएस और पासपोर्ट से जोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed