फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mobile phone in xray room in mumbai

एक्स-रे रूम में कपड़े बदलती महिला को देख रही थी तीसरी आंख

Fri, 30 Aug 2013 03:00 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
mobile phone in xray room in mumbai

एक महिला एक्स-रे कराने के लिए जब डायग्नॉस्टिक सेंटर गई, तो उसने कभी ख्याब में भी नहीं सोचा था कि एक्स रे रूम में एक मोबाइल उसका वीडियो बना रहा होगा।

विज्ञापन


26 वर्षीय गृहिणी यह देखकर हैरत में पड़ गई कि एक्स-रे रूम में एक मोबाइल लगा हुआ है, जो वीडियो मोड पर था। यह मोबाइल इसी सेंटर में काम करने वाले एक तकनीशियन अंसार शेख का था।
विज्ञापन


जब इस सिलसिले में उससे सवाल किया गया, तो उसने चाकू दिखाकर सभी को डराया और वहां से रफूचक्कर हो गया।

महिला ने बताया, 'जब मैं बुधवार रात सेंटर पहुंची, तो वहां कोई महिला डॉक्टर या तकनीशियन मौजूद नहीं थी। अंसार शेख नाम के तकनीशियन ने मुझसे चेंज करने के लिए कहा और मुझे टेस्ट के लिए मरीजों वाले कपड़े भी दिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'चेंजिंग रूम में मैंने देखा कि एक रॉड पर प्लास्टिक बैग टंगा है, जिसमें एक छेद था। मैंने उत्सुकता की वजह से उसे खोला तो देखा कि अंदर एक डिब्बा है। उसे खोला तो हैरान रह गई, क्योंकि उसमें एक मोबाइल फोन था, जिसे वीडियो मोड पर रखा गया था।'

वह तुरंत बाहर आई और अपने पति को यह मोबाइल दिखाया। पूछने पर कोई सामने नहीं आया, लेकिन बाद में शेख ने कहा कि उसे नहीं पता कि कौन उसका फोन ले गया था। पति ने सवाल किया, तो वह चाकू मारकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed