{"_id":"2ee96c76a0d0d356973f8616a690bb10","slug":"mobile-number-portability-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई देश भर में लागू होगा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तीन मई देश भर में लागू होगा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Feb 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
आगामी तीन मई से पूरे भारत में मोबाइल उपभोक्ता अपने नंबर को बदल सकेंगे। अब तक यह सुविधा एक सर्किल के अंदर दी जा रही है। इस संबंध में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
नए संशोधन के मुताबिक अब देश के किसी भी हिस्से में रहने वाला उपभोक्ता किसी भी अन्य हिस्से में जाकर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के तहत समान नंबर यानी अपने पुराने नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
उदाहरण के लिए अगर कोई उपभोक्ता अहमदाबाद से दिल्ली आ रहा है तो वह ग्राहक टेलीकॉम आपरेटर बदलकर भी अपने अहमदाबाद वाले नंबर का इस्तेमाल कर सकता है। पहले यह सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन