फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mobile internet blocked rajkot

मैच से पहले राजकोट में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

Sun, 18 Oct 2015 09:51 AM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
mobile internet blocked rajkot

गुजरात के शहर राजकोट में रविवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच से पहले ज़िला प्रशासन ने शनिवार रात को मोबाइल-इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे नेता हार्दिक पटेल ने मैच के दौरान स्टेडियम में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ज़िला कलेक्टर मनीषा चंद्रा का कहना है, ''हमने शनिवार रात 10 बजे से 19 अक्तूबर सुबह 8 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध का फैसला किया है।''
विज्ञापन


राजकोट कलेक्टर का कहना है, ''यह रोक शांति-व्यवस्था बनाए रखने, अफ़वाहों को रोकने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को बाधित होने से बचाने के लिए लगाया गया है।'' इससे पहले पटेल आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों का रास्ता रोकने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार को पाटीदार समुदाय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा?

mobile internet blocked rajkot

हार्दिक पटेल का कहना है कि उनके समुदाय के लोगों के पास मैच के टिकट हैं और वे स्टेडियम में दाख़िल होंगे। हार्दिक पटेल के सहयोगी दिनेश पटेल का कहना है कि पाटीदार अमानत आंदोलन समिति और सौराष्ट्र इलाके में रहने वाले पटेल समुदाय के लोग मैच देखने जाएंगे और यदि उन्हें रोका गया तो राज्य सरकार को पाटीदार समुदाय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

हार्दिक पटेल ने भी अपने समुदाय के लोगों से मैच के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहने की अपील की है ताकि वे ओबीसी कोटे में आरक्षण के लिए सरकार पर दबाव बना सकें। आंदोलनकारियों के रुख़ को देखते हुए राजकोट स्टेडियम को क़िले में तब्दील कर दिया गया है जहां सुरक्षा-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed