{"_id":"49c28064-59a9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mobile-application-for-women-in-distress-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में महिलाओं का मददगार बनेगा मोबाइल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुसीबत में महिलाओं का मददगार बनेगा मोबाइल
पुणे/एजेंसी
Updated Wed, 09 Jan 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुणे की एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक सेलफोन एप्लीकेशन लांच की है। इसकी मदद से महिलाएं किसी मुसीबत में होने पर अपने परिजनों और दोस्तों को संदेश भेज सकेंगी। ‘निर्भय’ नाम की इस एप्लीकेशन को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस एप्लीकेशन को विकसित करने वाली कंपनी स्मार्ट क्लाउड इन्फोटेक के सीईओ गजानन सखारे ने बताया कि यह एप्लीकेशन ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) पर आधारित है। यदि कोई महिला किसी मुश्किल में है तो इस एप्लीकेशन के जरिए उसके परिजनों, दोस्तों को एसएमएस भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
इस संदेश में यह भी जाहिर हो जाएगा कि महिला किस जगह पर है। इसमें संदेश पहले से मौजूद रहते हैं। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के अलावा कोई हादसा होने की स्थिति में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह एप्लीकेशन फिलहाल एंड्रॉयड मोबाइल फोन के लिए बनाई गई है। इसमें मोबाइल धारक को अपना निजी ब्योरा देना होता है, जिसमें आवासीय पता और इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर शामिल हैं। मोबाइल धारक आपात स्थिति के लिए नंबरों की सूची खुद बना सकता है, जिसमें परिजनों, दोस्तों और पुलिस के नंबर हो सकते हैं।
गजानन ने बताया कि निर्भय एप्लीकेशन पर क्लिक करते ही परिजनों या दोस्तों के पास संदेश चला जाता है और उन्हें उस शख्स की लोकेशन भी पता चल जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस एप्लीकेशन को जल्द ही आईफोन और विंडोज मोबाइल के लिए भी तैयार जाएगा।