फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mobile app for rss worker

युवाओं के लिए संघ की बड़ी सौगात, आ गया आरएसएस ऐप

Fri, 23 Oct 2015 08:10 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
mobile app for rss worker

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जानने के लिए अब तड़के उठकर शाखाओं में जानने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भाजपा की तरह अब संघ भी हाईटेक हो गया है। मोबाइल फोन पर आरएसएस से जुड़े कई एप्स उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


इन पर संघ के इतिहास से लेकर बौद्धिक, प्रार्थना, सूर्य नमस्कार, भोजन मंत्र, घोष ध्वनि तक मौजूद है। इन एप्स के जरिये संघ को जाना और समझा जा सकता है। संघ प्रमुख मोहन भागवत लोगों से भले ही संघ को जानने के लिए शाखाओं में आने पर जोर देते हों, लेकिन इसे जानने के इच्छुक वर्तमान युवाओं को अब दूसरा रास्ता ज्यादा भा रहा है।
विज्ञापन


कैरियर में तमाम चुनौतियों के चलते भागदौड़ वाली जिंदगी में सुबह एक घंटा निकाल पाना उनके लिए मुश्किल है, ऐसे लोगों ने अब मोबाइल फोन पर ही शाखा शुरू कर दी है। आरएसएस से जुड़े एप्स डाउनलोड कर रहे हैं। इन्हीं एप्स के माध्यम से वह ध्वज प्रणाम से लेकर बौद्धिक तक का ज्ञान अर्जन कर रहे हैं, वह भी समय मिलने पर अपनी सुविधा अनुसार। समय के साथ तकनीक का उपयोग कर वह संघ से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को खूब भा रहा एप

mobile app for rss worker

एप्स युवाओं को खूब भा रहे हैं। दरअसल, इन एप्स पर प्रार्थना और मंत्र के ओडियो लोड हैं। इससे संस्कृति के कठिन शब्दों का उच्चारण करने में युवाओं को दिक्कत नहीं आती। इतना ही नहीं, युवाओं को आकर्षित करने के लिए आरएसएस से जुड़े मोबाइल फोन के लिए वालपेपर्स भी हैं। संघ के कई प्रमुख पदाधिकारियों के भाषण के ओडियो भी लोड हैं।

ये हैं प्रमुख एप्स
:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
:- आईटी मिलन

ज्ञान का भंडार
:- सूचना और पंचांग
:- संघ शाखा खोजें
:- संघ समाचार
:- अमृतवचन
:- संघ की पुस्तकें
:- संघ वालपेपर्स
:- संघ गीत
:- घोष ध्वनि
:- साप्तह का वीडियो
:- संघ संचालक
:- संघ परिवार
:- शारीरिक
:- संघ को जानें
:- प्रार्थना
:- सूर्य नमस्कार
:- भोजन मंत्र
:- बौद्धिक पत्रक

'संघ को जानने के लिए इच्छुक लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वह शाखाओं में आएं। मगर, व्यस्तता की वजह से जो लोग शाखाओं में नहीं आ सकते कि वह एप्स के माध्यम से न सिर्फ संस्कारवान, बल्कि सच्चे राष्ट्रभक्त बन सकते हैं। संघ का काम संस्कारित व्यक्ति का निर्माण करना है।'
- डॉ. हरीश, प्रांत प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed