{"_id":"56ede5424f1c1b7e628b53c5","slug":"mob-vendalize-mmla-office-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में शहर विधायक के आफिस पर पथराव-तोड़फोड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुरादाबाद में शहर विधायक के आफिस पर पथराव-तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 05:18 AM IST
सार
- आवास पर भी पहुंच गई थी लोगों की भारी भीड़
- मदरसा संपत्ति का कुछ हिस्सा बेचने का आरोप
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के शहर विधायक यूसुफ अंसारी के आफिस पर पहुंची भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ कर दिया। भीड़ का आरोप था कि मदरसा भूमि का कुछ हिस्सा बेच दिया गया है। इस पर काफी देर तक बवाल रहा।
विज्ञापन
इसी दौरान यहां पहुंचे विधायक समर्थक और आक्रोशित लोगों के बीच भी संघर्ष हो गया। एक दूसरे पर पत्थर फेंके गए। बवाल बढ़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। किसी तरह से भीड़ को शांत किया गया। दरअसल यह पूरा मामला जामिया अरबिया हयात-ए-उलूम से जुड़ा है।
विज्ञापन
हाईवे किनारे मंगूपुरा में स्थित है यह संपत्ति। इसकी बाकायदा एक कमेटी भी बनी हुई जिसमें करीब 19 लोग शामिल हैं। इस संपत्ति को लेकर कुछ मामले कोर्ट में भी चल रहे हैं। प्राधिकरण से भी विवाद है। हालांकि हल्ला तो पिछले कई रोज से मच रहा था लेकिन शनिवार की दोपहर को विवाद उस वक्त बढ़ा जब पिछले कई रोज से चले आ रहे आरोप प्रत्यारोप को खत्म करने के लिए पीरजादा में मीटिंग बुलाई गई। यहां लोगों का कहना था कि कमेटी के सदस्यों ने मदरसे की कुछ जमीन को बेच दिया।
विज्ञापन
यह पूरे वर्ग की संपत्ति है और इसे बेचा नहीं जा सकता। शहर विधायक यूसुफ अंसारी पर आरोप लगने लगे। यहां पहुंची भीड़ ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान गुस्साई भीड़ निकलकर विधायक के इंदिरा चौक पर स्थित आफिस पर पहुंच गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। क्योंकि यहां निर्माण कार्य भी चल रहा है और मजदूर मौजूद थे। भीड़ ने मजदूरों को भगा दिया। इसी दौरान विधायक समर्थक भी पहुंच गए थे। यहां संघर्ष की स्थिति बन गई।
दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थर फेंके जाने लगे। विधायक के आवास पर भी भीड़ पहुंच गई थी। भीड़ ने कमेटी के दूसरे सदस्यों के घरों पर भी तोड़फोड़ की। मदरसा प्रबंधक लाजपतनगर निवासी तंजीम उर रहमान के आवास पर भी भीड़ पहुंच गई और यहां तोड़फोड़ की गई।