पश्चिम बंगाल में भीड़ ने थाने को आग लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कालियाचक थाने को आग लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ऐसी ही एक घटना बीरभूम जिले में हो गई।
शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने जिले के स्थानीय थाने में आग लगा दी। भीड़ के गुस्से को देखते हुए मयूरेश्वर थाने के ओसी समेत तमाम पुलिसकर्मी थाने से भागकर पुलिस बैरक में चले गए।
उसके बाद लोगों ने पहले थाने में जमकर तोड़फोड़ मचाई और फिर वहां आग लगा दी। मालदा जिले के कालियाचक थाने में हुई आगजनी के बाद यह 12 दिनों के भीतर ऐसी दूसरी घटना है।
स्थानीय युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे में एक स्थानीय युवक की मौत के बाद
लोगों ने पहले सड़क जाम की और फिर थाने के सामने जाकर प्रदर्शन करने लगे।
भीड़ की नाराजगी को देखते हुए थाने के तमाम पुलिस वाले वहां से भाग गए।
उसके बाद थाने में भी आग लगा दी गई। इससे पूरा थाना जल गया।
बाद में जिला
मुख्यालय से भारी तादाद में सुरक्षा बल के जवानों को मौके पर भेजा गया। एक
अधिकारी ने यहां बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत
में लिया गया है।