फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mob set fire in police station

पश्चिम बंगाल में भीड़ ने थाने को आग लगाई

Fri, 15 Jan 2016 10:04 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
mob set fire in police station

पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कालियाचक थाने को आग लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ऐसी ही एक घटना बीरभूम जिले में हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने जिले के स्थानीय थाने में आग लगा दी। भीड़ के गुस्से को देखते हुए मयूरेश्वर थाने के ओसी समेत तमाम पुलिसकर्मी थाने से भागकर पुलिस बैरक में चले गए।

उसके बाद लोगों ने पहले थाने में जमकर तोड़फोड़ मचाई और फिर वहां आग लगा दी। मालदा जिले के कालियाचक थाने में हुई आगजनी के बाद यह 12 दिनों के भीतर ऐसी दूसरी घटना है।
विज्ञापन

स्थानीय युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा

mob set fire in police station

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे में एक स्थानीय युवक की मौत के बाद लोगों ने पहले सड़क जाम की और फिर थाने के सामने जाकर प्रदर्शन करने लगे।

भीड़ की नाराजगी को देखते हुए थाने के तमाम पुलिस वाले वहां से भाग गए। उसके बाद थाने में भी आग लगा दी गई। इससे पूरा थाना जल गया।

बाद में जिला मुख्यालय से भारी तादाद में सुरक्षा बल के जवानों को मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने यहां बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed