फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mob lynched rape accused.

भीड़ ने जेल से खींचकर रेप आरोपी को मार डाला

Sat, 07 Mar 2015 12:23 PM IST
एजेंसी/कोहिमा
एजेंसी/कोहिमा Updated Sat, 07 Mar 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
mob lynched rape accused.

नगालैंड में बलात्कार के एक आरोपी को भीड़ ने जेल से खींचकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना राज्य के दीमापुर इलाके की है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, भीड़ बृहस्पतिवार सुबह एक लड़की से हुए रेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इसी के बाद छात्रों और लोगों की गुस्साई भीड़ जिला जेल पहुंची और आरोपी को खींचकर बाहर निकाल लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गोलियां दागीं और आंसू गैस के गोले भी छोड़े, लेकिन भीड़ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भीड़ ने मुख्य कस्बे में निर्वस्त्र घसीटा।

विज्ञापन

हिंसक घटना की सरकार ने की निंदा

mob lynched rape accused.

भीड़ की पिटाई से बुरी तरह जख्मी होने के बाद उसकी मौत हो गई। उस पर पीड़ित लड़की के साथ 23 फरवरी को कई बार बलात्कार करने के आरोप थे। पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था।

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के आवास पर शाम सात बजे एक आपातकालीन बैठक हुई। भीड़ की ओर से कानून को हाथ में लेकर इस हिंसक घटना को अंजाम देने की कैबिनेट ने निंदा की।

कैबिनेट ने पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed