फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mns will walk alone says raj thackeray

अपने बूते सत्ता में आएगी मनसे: राज ठाकरे

Sun, 10 Mar 2013 12:17 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sun, 10 Mar 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
mns will walk alone says raj thackeray

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मौजूदा सत्तारूढ़ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को मात देने के लिए भाजपा-शिवसेना-आरपीआई महागठबंधन में शामिल होने के सुझावों को खारिज करते हुए कहा कि उनका संगठन अपने बूते पर राज्य में सत्ता हासिल करेगी।

विज्ञापन


वे माटुंगा में अपनी पार्टी के सातवें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यह एक माह के अंदर दूसरा मौका है जब उन्होंने शिवसेना के साथ गठबंधन से इनकार किया है। यहां अगले साल लोकसभा के साथ राज्य विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने उन्होंने कहा था कि उनका किसी के साथ गठबंधन का कोई इरादा नहीं है। शिवसेना के मुखपत्र में ‘सामना’ में छपे इंटरव्यू में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मनसे को विलय का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के संदर्भ में राज ने कहा था कि किसी के भी साथ गठबंधन का विचार नहीं है। क्या गठबंधन की बातें अखबारों के जरिए की जाती हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या एक दूसरे के खिलाफ चल रहे दोनों चचेरे भाई एकसाथ हो सकते हैं, इस पर उद्धव ने कहा था कि कोई एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता । क्या आप ऐसा कर सकते हैं।

शनिवार को हुए कार्यक्रम में राज ने उद्धव के ताली वाले बयान के संदर्भ में कहा कि कल फिर एक ताली बजी कि मैं इस महागठबंधन में शामिल हो रहा हूं और दोपहर में रतन टाटा मुलाकात करने के लिए मेरे घर आए।


यह खबर मराठी एक अखबार में छपी थी। मैं इसे अच्छा संकेत मानता हूं कि बिना किसी मौके के रतन टाटा मेरे घर आए। यह न केवल मेरा बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed