{"_id":"992a5bec-84fe-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mns-activists-assault-north-indian-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीय अभिभावकों को पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीय अभिभावकों को पीटा
सतारा/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के सतारा में एक सैनिक स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए पहुंचे कुछ उत्तर भारतीय अभिभावकों के साथ राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।
विज्ञापन
सतारा के सिविल अस्पताल में यह घटना हुई। सैनिक स्कूल में चौथी क्लास में एडमिशन लेना चाह रहे लड़कों का अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था।
तभी वहां पहुंचे मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश और बिहार के अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।
मनसे कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिहार और यूपी के अभिभावकों ने अपने बच्चों की उम्र के फर्जी दस्तावेज लगाए हैं, ताकि उनके बच्चों का स्कूल में दाखिला हो सके।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने कुछ अभिभावकों से मारपीट और धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
मनसे के सतारा जिले के अध्यक्ष रंजीत सिंह भोंसले ने दावा किया कि महाराष्ट्र के बाहर के अभिभावकों ने अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के गलत उम्र प्रमाण पत्र लगाया था। इसलिए कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय लोगों के बच्चों को ही स्कूल में दाखिला मिलेगा तो यह अन्याय होगा।