फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MMS scandal in jaipur.

नशा देकर डांस कराया और बना लिया MMS

Tue, 16 Sep 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 16 Sep 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
MMS scandal in jaipur.

युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन डांस करवाने और एमएमएस बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एमएमएस को जब युवती के एक जानकार ने देखा तो पीड़िता को इसकी जानकारी दी। 20 वर्षीय पीड़िता ने जयपुर के बगरू थाने में सोमवार को मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 जून को बजरंग, कृष्ण व शंकर ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे जबरन पिला दिया। नशा होने के बाद बंदूक दिखाकर डांस करने का दबाव डाला।

युवती ने मजबूरन डांस किया और इस बीच लड़कों ने उसका एमएमएस बना लिया। शिकायत के अनुसार डांस के बीच में युवकों ने लड़की के कपड़े फाड़ डाले और उससे छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


तीनों युवकों ने युवती को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवती डर के कारण पुलिस तक नहीं पहुंची थी। बहरहाल, मामले सामने आने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed