फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mms and raped by father in law.

बलात्कारी ससुर को पति मानने का सुनाया फरमान

Fri, 05 Sep 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 Sep 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
mms and raped by father in law.

मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है जिसमें एक महिला ने अपने ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने ससुर पर अश्लील क्लिप बनाकर लगातार रेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला का यह भी कहना है कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा उसके ससुर का है। महिला ने डीएम से मिल कर गर्भपात की इजाजत मांगी है। महिला के मुताबिक पति भी उसका साथ नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक
अब मौलवी भी इस मामले में कूद पड़े हैं और कहा है कि पीड़ित के पति को उसका बेटा माना जाना चाहिए।

आरोपी ससुर के खिलाफ कोई टिप्पणी ना करते हुए जमीयत उलेमा ए हिंद के मौलाना मुहम्मद नज़र ने कहा कि,"शरिया कानून के मुताबिक जो बच्चा उसके गर्भ में है वह महिला के पति का भाई होगा। उसके पति को चाहिए कि वह उसे तलाक दे दे।"

इससे पहले साल 2005 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें महिला के पति को उसका बेटा बना दिया गया था। उस वक्त यह मामला इमराना कांड के नाम से चर्चित हुआ था।

एक और इमराना कांड

mms and raped by father in law.

देश-विदेश में चर्चित रहे इमराना कांड की नौ साल बाद फिर पुनरावृत्ति हुई है। शहर की एक महिला ने अपने ससुर पर 13 माह पूर्व तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर अश्लील क्लिपिंग बनाने और इसके बाद ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

इससे सात माह की गर्भवती हुई महिला ने डीएम से गर्भपात कराने की इजाजत मांगी है। एसएसपी से भी आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गुरुवार को डीएम कौशलराज शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका निकाह 30 मार्च 2013 को छपार निवासी से हुआ था।

शादी के छह दिन बाद ही शौहर नौकरी करने सऊदी अरब चला गया। इसके बाद से ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा, जिसकी शिकायत करने पर सास ने उल्टे उसे ही चुप रहने के लिए कहा।

निकाह के समय जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाले शौहर ने भी दुख की इस घड़ी में पीड़िता से किनारा कर लिया। ससुर के दुष्कृत्य की शिकायत करने पर शौहर ने इल्जाम को झूठा बताते हुए पीड़िता से बात करनी बंद कर दी।

ससुर ने तमंचे के बल पर किया रेप

mms and raped by father in law.

आरोप है कि जुलाई 2013 में एक दिन महिला घर पर अकेली थी। उसी समय ससुर ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिपिंग बना ली।

अगले दिन क्लिपिंग दिखाते हुए उसे नेट पर डालने की धमकी देकर फिर से संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद से लगातार ससुर महिला को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करता रहा। वह गर्भवती हो गई, जिसका खुलासा होने पर करीब डेढ़ माह पूर्व ससुर उसे मायके में छोड़कर फरार हो गया।

पांच दिन पूर्व ससुर ने उसे पति सहित अपने घर जायदाद से बेदखल करने का नोटिस भेजा, जिसके बाद मायके पक्ष ने महिला को फिर से ससुराल भेजने की बात कही। इसका विरोध करते हुए महिला ने बुधवार रात परिजनों को ससुर की करतूत की जानकारी दी।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

mms and raped by father in law.

गुरुवार को पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नाजायज गर्भपात गिराने की अनुमति दिए जाने की मांग की। इसके बाद एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र देकर आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा, "सात माह की गर्भवती महिला ने उनसे गर्भपात कराने की इजाजत मांगी है। प्रार्थनापत्र को सीएमओ को भेजते हुए उनसे वैधानिक और स्वास्थ्यपरक कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है। उनसे आख्या आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोपी के खिलाफ किसी थाने अथवा अफसर से शिकायत नहीं की है। अगर वह आरोपी ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराती है तो फिर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी एचएन सिंह ने कहा कि महिला ने उन्हें घटना की तहरीर दी है, जिसमें जांच के लिए शहर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed