{"_id":"25d58082-92f4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mlas-ram-kadam-and-kshitij-thakur-sent-in-judicial-custody-for-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पिटाई मामले में दो विधायक भेजे गए जेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिसकर्मी पिटाई मामले में दो विधायक भेजे गए जेल
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Mar 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में पुलिसकर्मी की पिटाई करने मामले में गिरफ्तार विधायक राम कदम और क्षितिज ठाकुर को शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
अपना चालान काटे जाने से गुस्साए निर्दलीय विधाय क्षितिज ठाकुर ने मंगलवार को अन्य विधायकों के साथ मिलकर असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन सूर्यवंशी की विधान भवन परिसर में जमकर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद इन दो विधायकों समेत पांच विधायकों को साल भर के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद राम कदम और क्षितिज ठाकुर ने गुरुवार को थाने में सरेंडर कर दिया था। मुंबई की किला कोर्ट ने दोनों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन