फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MLA takes up arms to save constituency from tigress

आदमखोर बाघिन को मारने निकले MLA

Tue, 18 Feb 2014 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Feb 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
MLA takes up arms to save constituency from tigress

आदमखोर बाघिन से पूरा इलाका दहशत में है और अब तक करीब दस लोगों को वो अपना शिकार बना चुकी है। ऐसे में इलाके के एक नेताजी अपना कामकाज छोड़कर बाघिन को मारने निकले हैं।

विज्ञापन


बिजनौर के बढ़ापुर से बसपा विधायक मो. गाजी ने पिछले दिनों मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में 10 लोगों को अपना शिकार बना चुकी बाघिन को मारने के बंदूक उठा ली है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिसंबर में उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क से एक नरभक्षी बाघिन चोरी-छिपे बाहर आ गई थी। उसके बाद से अब तक उसने करीब 250 किमी के दायरे में 10 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। मुरादाबाद सहित इसके आसपास के इलाकों में बाघिन की खोज के लिए प्रशासन ने सर्च अभियान भी चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक उठाने के लिए क्यों हुए मजबूर?

MLA takes up arms to save constituency from tigress

इलाके के विधायक मोहम्मद गाजी ने बताया कि बाघिन ने उनके क्षेत्र से ही छह लोगों को अपना शिकार बनाया है। इलाके के लोगों ने उनसे इस मामले में मदद की मांग की थी तो बजाए प्रशासन पर निर्भर रहने के उन्होंने खुद ही बाघिन को खोजने का फैसला किया।

पिछले कुछ दिनों से वो ग्रामीणों के साथ में राइफल लेकर साहूवाला के जंगलों में बाघिन की तलाश कर रहे हैं। वहीं वन विभाग बिगडैल बाघिन और एमएलए के बीच खुद को असहाय सा महसूस कर रहा है। जंगल में प्रतिबंधित क्षेत्र के साथ ही हथियारबंद लोगों के प्रवेश पर बैन है।

बाघिन का खात्मा ही उनका लक्ष्य

MLA takes up arms to save constituency from tigress

जिला वन अधिकारी परवीन सिंह ने बताया कि हमने विधायक मो. गाजी से जंगल के प्रति‌बंधित क्षेत्र में हथियारों के साथ नहीं जाने की अपील की है। बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग ने भी तैयारी की है। शार्प शूटर्स को हायर किए जाने के साथ ही बाघिन को पकड़ने के लिए जाल भी बिछाया गया है। लेकिन विधायक गाजी बिना बाघिन को मारे लौटने के मूड में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं, लेकिन बिना बाघिन को मारे मैं यहां से वापस नहीं जाऊंगा। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वो एक पेशेवर शिकारी नहीं हैं और ना ही उन्हें सरकार की ओर से बाघिन को मारने की अनुमति मिली है।

इस पर उन्होंने कहा कि वो नैनीताल में हुई नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। अगर मैं बाघिन को मारने में सफल हो गया तो जनता की सेवा के लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed