{"_id":"2e9d276e32832730534765166b2d1b56","slug":"mla-s-son-murder-accused-run-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे की हत्या का आरोपी फरार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व विधायक के बेटे की हत्या का आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 17 Sep 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र की हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसे श्रीगंगानगर जेल से जयपुर पेशी पर लाया जा रहा था।
विज्ञापन
उसे जयपुर लेकर आनेवाले पांच सुरक्षाकर्मियों को बुधवार को निलम्बित कर दिया गया। राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार में सिनोदिया अजमेर से सत्ताधारी पार्टी के ही विधायक थे, जब उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयपुर में पेशी के लिए सिनोदिया के पुत्र भंवरलाल की हत्या में आरोपी शहजाद को पांच सुरक्षाकर्मी अपने साथ लेकर मंगलवार शाम को रवाना हुए थे।
विज्ञापन
आरोपी शहजाद तड़के करीब पौने तीन बजे डेगाना पहुंचने से पहले पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर भाग गया। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है और निलम्बित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।