फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MLA refused to leave the bungalow.

बंगला छोड़ने को तैयार नहीं विधायक दंपत्ति

Sat, 06 Dec 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 06 Dec 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
MLA refused to leave the bungalow.

राजस्थान में एक बंगले को लेकर सरकार और विधायक दंपति के बीच रस्साकशी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


सरकार पिछले तीन महीने से बंगला खाली कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन सभी कोशिशें विफल रही हैं। अब प्रशासन ने अगले आदेश के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा है। राजनीतिक मामला होने के कारण अधिकारी किसी भी कार्यवाही से बच रहे हैं।

बंगला नंबर दो इस समय विधायक किरोड़ी लाल मीणा और उनकी पत्ती गोलमा देवी के पास है। मीणा को यह बंगला पिछली वसुंधरा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर आवंटित किया गया था, लेकिन अब सरकार इसे खाली कराना चाहती है।
विज्ञापन


इसके लिए सामान्य प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन यह विधायक दंपत्ति बंगला खाली करने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में विभाग को भेजे गए जवाब में मीणा ने खुद के और अपनी पत्नी के विधायक होने का हवाला देते हुए इसी बंगले में रहने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणा ने जवाब में लिखा है कि यह बंगला अस्पताल के नजदीक है और वे बीमार हैं। इस बंगले से उन्हें अस्पताल आने-जाने में आसानी होती है। इस पत्र को भी विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed