{"_id":"1ac87586003871e0a0ade0dcf7351923","slug":"mla-physically-assaulted-by-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति के बेटे को मंच से गिराकर पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व राष्ट्रपति के बेटे को मंच से गिराकर पीटा
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बेटे और कांग्रेसी एमएलए रावसाहब शेखावत के साथ मारपीट की गई। ये घटना दही-हांडी कार्यक्रम के दौरान घटी।
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अमरावती में एक दही हांडी उत्सव में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बेटे और कांग्रेसी एमएलए रावसाहब शेखावत मुख्य अतिथी के तौर पर मौजूद थे। जब रावसाहब विजेता टीम को पुरस्कार देने के लिए खड़े हुए तभी एक युवक ने उन पर हमला बोल दिया।
युवक ने एमएलए रावसाहब को धक्का देकर गिरा दिया और जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद मंच पर अफरातफरी मच गई। मंच पर मौजूद समर्थकों और पुलिस ने किसी तरह रावसाहब को युवक के चंगुल से छुडाया।
विज्ञापन
रावसाहब पर हमला करने वाले युवक की पहचान उमेश उमबरकर के तौर पर हुई। सूत्रों के मुताबिक ये वही शख्स है जिसे छह साल पहले शेखावत परिवार द्वारा संचालित विद्या भारती शिक्षा संस्थान से निकाल दिया गया था।
यह शख्स एमएलए रावसाहब के हर कार्यक्रम में जाकर विरोध करता है। यहां तक कि रावसाहब के विरोध में लिखे हुए नारों वाली कैप और टी-शर्ट पहन कर घूमता है।
इस घटना के बाद रावसाहब के समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। रावसाहब के सैकड़ों समर्थकों ने लोकल पुलिस स्टेशन पर जाकर, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। राव साहब के साथ ऐसी घटना पहली बार घटी है।