फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MLA including a ground contenders, firing

जमीन एक और विधायक समेत चार दावेदार, चली गोलियां

Sun, 21 Feb 2016 10:43 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
MLA including a ground contenders, firing

महज 18 फीट जमीन के विवाद में सपा विधायक, बसपा विधायक के भाई, लेखपाल और एक चिकित्सक के बीच बवाल हो गया। जमीन के चारों दावेदारों में हवाई फायरिंग, मारपीट व पथराव हुआ। इसमें सदर विधायक का निजी गनर घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


यूपी के चित्रकूट जिला अंतर्गत आने वाले राघवपुरी सीतापुर निवासी डा. देवेंद्र सोनी ने शनिवार सुबह एक दर्जन मजदूर लेकर पिपरावल पुल के पास इस विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया। इसकी जानकारी होते ही मानिकपुर से बसपा विधायक चंद्रभान सिंह के भाई राज कुमार कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन अपनी बताकर निर्माण रोकने को कहा।
विज्ञापन


इसी बीच सदर विधायक वीर सिंह पटेल भी अपने साथियों के साथ पहुंच गए और जमीन अपनी पत्नी ममता सिंह के नाम बताई। कुछ ही देर में चौथे दावेदार लेखपाल आरडी सिंह भी पहुंचे और कहा जमीन उनकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हुई फायरिंग

MLA including a ground contenders, firing

इनमें विवाद बढ़ने पर हवाई फायरिंग के साथ मारपीट, पथराव भी हुआ। पथराव में सदर विधायक के गनर अशोक पटेल पुत्र दयाशंकर निवासी कोठिलिहाई घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही सीओ राजेश तिवारी व कोतवाल रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह विवाद शांत कराकर सभी को कागजात के साथ कोतवाली बुलाया। कोतवाल ने बताया कि सभी को यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी गई है। घायल अशोक का मेडिकल कराया गया है।

इस मामले में डा. देवेंद्र सोनी की तहरीर पर सपा के सदर विधायक वीर सिंह पटेल, बसपा विधायक चंद्रभान सिंह के भाई राजकुमार सिंह, लेखपाल आरडी सिंह व अशोक पटेल के अलावा छह अज्ञात के खिलाफ हवाई फायरिंग करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

घायल अशोक पटेल की तहरीर पर डा. वीरेंद्र सोनी, माया देवी पत्नी धर्मराज निवासी सीतापुर के अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ संपत्ति पर कब्जा करने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed