फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mj akbar say's rahul gandhi is spoiled child of politics

भाजपा नेता बोले, 'राहुल राजनीति का बिगड़ैल बच्चा'

Sat, 26 Sep 2015 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Sep 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
mj akbar say's rahul gandhi is spoiled child of politics

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार चुनाव को बीच में छोड़ कर गए हैं या फिर किसी कांफ्रेंस को अंटेड करने ये बात अभी बीच बहस में ही है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन पर तीखा प्रहार किया गया।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एमजे अकबर ने उन्हें राजनीति का 'बिगड़ैल बच्चा' करार दिया है। उन्होंने बेंगलुरू में कहा कि राहुल के नेतृत्व में 'कांग्रेस पूरी तरह से गैरजिम्मेवार' हो गई है।
विज्ञापन


अकबर ने यह भी कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहे या फिर विपक्ष में, वो हमेशा गैर जिम्मेदार ही दिखाई देती है।

सच्चाई का ज्ञान नहीं

mj akbar say's rahul gandhi is spoiled child of politics

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सच्चाई का कोई ज्ञान नहीं है और न ही उन्हें कोई अनुभव है। अकबर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने राहुल की विदेश यात्रा पर लोगों को गुमराह किया है जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं था।

अकबर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी नेता बनने के प्रयास की बजाय भारत में 'गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख' बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed