फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mizoram governor kamla beniwal terminate

कमला बेनीवाल को राज्यपाल पद से बर्खास्त किया गया

Thu, 07 Aug 2014 11:39 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
mizoram governor kamla beniwal terminate

सरकार ने बुधवार को कार्यकाल समाप्त होने से महज दो माह पहले मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। बेनीवाल को पिछले महीने की छह तारीख को गुजरात से स्थानांतरित कर मिजोरम भेजा गया था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते वक्त बेनीवाल वहां की राज्यपाल थीं और माना जाता है कि दोनों के संबंध मधुर नहीं थे।

अहमदाबाद से आइजॉल भेजे जाने के ठीक एक माह बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बेनीवाल को मिजोरम के राज्यपाल पद से हटाने की बात कही गई है।

मणिपुर के राज्यपाल वीके मुद्गल को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

अब कोहली हैं गुजरात के राज्यपाल

mizoram governor kamla beniwal terminate

राजस्थान की रहने वाली 87 वर्षीय बेनीवाल गुजरात की राज्यपाल में रूप में लोकायुक्त की नियुक्ति और कुछ अन्य विधेयकों को लेकर चर्चा में रहीं।

बेनीवाल वर्ष 2009 में सबसे पहले त्रिपुरा की राज्यपाल नियुक्त हुई थीं।

नियुक्ति के एक माह के भीतर ही उन्हें गुजरात भेज दिया गया। केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद बेनीवाल दूसरी राज्यपाल हैं जिन्हें बर्खास्त किया गया है। इनसे पहले पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को बर्खास्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed