{"_id":"247c4c32139d6d44071c78b3e63a0e61","slug":"mithun-chakraborty-elected-for-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यसभा पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत पांच उम्मीदवार संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मिथुन के अलावा पार्टी के ही बाकी तीन उम्मीदवार भी विजेता घोषित किए गए। ये हैं मशहूर पेंटर जोगेन चौधरी, उद्योगपति केडी सिंह और एक उर्दू डेली के संपादक अहमद हसन। इसके अलावा राज्य से ही उच्च सदन में माकपा के छात्र नेता रीताब्रता बनर्जी भी पहुंचने में कामयाब रहे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपने चारों विजेता उम्मीदवारों को बधाई देती हूं। उम्मीद है कि वे राज्य के साथ-साथ देश के हित में काम करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पांच राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की इस दौड़ में छह उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार एएस मलीहाबादी को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन