{"_id":"26027b9af66f3735760d4888c25660d2","slug":"misuse-of-cbi-in-mulayam-disproportionate-assets-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दंगों को लेकर मिला मुलायम को इनाम'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दंगों को लेकर मिला मुलायम को इनाम'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के दंगों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की क्लीन चिट देकर कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने वास्तव में मुलायम सिंह यादव को मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर इनाम दिया है।
वहीं पार्टी महासचिव अमित शाह पर उंगली उठाने वाली सपा पर भाजपा ने पलटवार किया।
शाह के समर्थन में उतरी भाजपा ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को किसी पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के नेता आजम खां की दंगों में रही भूमिका पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा ने कहा कि मुजफ्फरनगर के दंगों को लेकर हुए स्टिंग ऑपरेशन से आजम खां की भूमिका सभी को पता चल गई है। इसलिए अब मुलायम को आजम खां को लेकर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने के बाद से उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा दंगे हो चुके हैं, जबकि तब अमित शाह भाजपा के प्रदेश प्रभारी नहीं थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भी उत्तर प्रदेश में सैकड़ों दंगे हुए, तब तो अमित शाह वहां नहीं थे। दिल्ली के सिख विरोधी दंगों के समय भी शाह दिल्ली में नहीं थे। इसलिए कांग्रेस व सपा को जवाब देना चाहिए कि ये दंगे क्यों हुए थे।