फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mistake on modi's dice viral on social media

मोदी के मंच पर फिर हुई गलती, सोशल मीडिया में मजाक

Thu, 03 Sep 2015 09:11 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
mistake on modi's dice viral on social media

चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों, कपड़ों और मंच की नुक्ताचीनी आम बात हो गई है। बिहार में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री इन दिनों लगातार भाषण दे रहे हैं। अधिक भाषण दे रहे हैं, इसलिए गलतियां भी अधिक हो रही हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर की पहली परिवर्तन रैली में मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाकर जदयू को चुनावी हथियार थमा दिया था। जदयू मोदी के बयान को जमकर भुना भी रही है। गया की परिवर्तन रैली में गलत आंकड़े गिनाने के कारण सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को भागलपुर में हुई परिवर्तन रैली के बाद भी मोदी सोशल मीडिया में चर्चा का मुद्दा बने हुए है। हालांकि इस बार चर्चा उनके भाषण या आंकड़े की नहीं हो रही है, बल्कि मंच पर लगे डाइस की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'परिवर्तन' में भी आधा 'त' ज्यादा

mistake on modi's dice viral on social media

दरअसल मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर रखे जिस डाइस पर खड़े होकर भाषण दिया था, उस पर 'परिवर्तन रैली' के बजाय 'परिवर्त्तन रैली' लिखा गया था। मोदी की मंच पर हुई गल‌‌ती को सोशल मीडिया ने हाथोंहाथ लिया। डाइस की तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी से जुड़े अंकित लाल ने डाइस की उस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा, 'जी, परिवर्त्तन नहीं, परिवर्तन। परिवर्तन तो लाने से रहे आप, कम से कम लिखो तो सही।'

कार्टूनिस्ट कीर्तीश भट्ट ने अपने फेसबुक आकाउंट पर लिखा, 'बिहार को आजकल हर चीज उम्मीद से ज्यादा ही मिल रही है...'परिवर्तन' में भी आधा 'त' ज्यादा....। प्रधानमंत्री मोदी की गलतियों का सोशल मीडिया में पहले भी मजाक उड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed