फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ama rujala beauty contest miss north india

आप बन सकतीं हैं 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया'

Sat, 04 May 2013 10:16 PM IST
Updated Sat, 04 May 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
ama rujala beauty contest miss north india
उत्तर भारत की लड़कियों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता यानी ब्यूटी कॉन्टेस्ट होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके जरिये लड़कियाँ अपने सपनों को साकार कर सकेंगीं।

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' के लिए जल्द ही उत्तर भारत के शहरों में ऑडीशन शुरु होने जा रहा है।

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' दिल्ली समेत कई शहरों जैसे चंडीगढ़, शिमला, जम्मू और देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ऑडीशन में चयनित प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड तक जाना होगा। सेमी फाइनल राउंड पूरा होने के बाद ग्रांड फिनाले के जरिए तीन सुंदरियों का चयन होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले श्री साई इंटरटेनमेंट के अनुसार 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने वाली प्रतिभागी का अविवाहित होना जरूरी है साथ ही उम्र 18 से 28 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में होगा 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' ऑडीशन

ब्यूटी कॉन्टेस्ट का ऑडीशन दिल्ली में 12 मई से शुरू होगा।

इसके बाद 14 मई को जयपुर में होगा। चंडीगढ़ में ये ऑडीशन 15 मई को शिमला में 17 मई, जम्मू में 19 मई, देहरादून में 22 मई और लखनऊ में 23 मई को होगा।

इसके बाद चयनित सभी प्रतिभागियों को सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाना होगा।

सेमीफाइनल राउंड के बाद फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का अंतिम राउंड यानी ग्रांड फिनाले 14 जून को दिल्ली में होगा, जिसमें हुस्न की तीन मलिकाओं का चयन किया जाएगा।


आप जो तस्वीर देख रहे हैं वह पिछले साल की विजेता नैन्सी गुप्ता की है।

इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने के लिए http://missnorthindia.amarujala.com/ पर लॉग इन करके 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' बनने की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed